Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश
    झारखंड

    सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने जिला अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं उन्होंने प्रखंड अंतर्गत सरकार की संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न पंजी यथा आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति सहित विभिन्न दस्तावेजों का जांच कर उसे अद्यतन रखने का निर्देश दिया. वहीं उपायुक्त ने बीडीओ से प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं को समय से पूर्ण करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने एवं योग्य लाभुकों को हर हालत में लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड में आने वाले लोगों को छोटे छोटे कारणों से बार बार न लौटाएं. उनकी समस्या का समाधान निकालें तथा संवेदनशील होकर अपने दायित्वों कर्तव्य का पालन करें. इसके अलावा राजस्व संग्रहण पर जोर दिया. प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं अबुआ आवास योजना, पीएम किसान, केसीसी, बीज वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य सभी योजनाओं के प्रगति का समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने अंचल अधिकारी से मतदाता सूची द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के दौरान किए जा रहे हाउस टू हाउस सर्वे, प्रपत्र संग्रहण आदि की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि स्वयं मतदान केंद्र जाएं एवं निर्वाचन संबंधित कार्य को मॉनिटर करें. उपायुक्त ने केंद्रीय पुस्तकालय जामताड़ा का निरीक्षण कर पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता भी देखी. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी, अंचल अधिकारी अबीश्वर मुर्मू, प्रशासी पदाधिकारी गणेश दास, स्टेनो शुभदीप चक्रवर्ती एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.

    उपायुक्त कार्यालय निरीक्षण प्रखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री से मिले झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग
    Next Article झारखंड में महागठबंधन की सरकार ही बनेगी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.