रांची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनतई एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं. उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया औऱ रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी तथा सोना -चांदी व्यवसायी समिति के डॉ दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे.
मुख्यमंत्री से मिले झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

