Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं : उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • उपायुक्त ने किया सारवां प्रखण्ड के गम्हरिया गांव का निरीक्षण
    • गम्हरिया गांव के सभी परिवारों के बीच मास्क, सेनेटाइजर के साथ राशन कीट का किया गया वितरण

    रांची/देवघर। उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा सारवा प्रखण्ड के गम्हरियां गांव का बुधवार को निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात-चीत कर मिल रही सुविधाओं की वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गम्हरिया गांव में रहने वाले सभी परिवारों के बीच राशन कीट, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि राशन कीट में चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल, आलु, नमक, गुड़, चुड़ा, मुड़ी, मिर्च, माशाला, नहाने व कपड़े धोने का साबुन के साथ दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं शामिल है।

    इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि ग्रामीणों का स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल रखते हुए यहां के लोगों को हर संभव सुविधा ससमय मुहैया कराया जाय एवं इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न हो। साथ हीं गम्हरियां गांव के अंदर बने मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से दी जाने वाली भोजन की गुणवता व साफ-सफाई को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

    तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा संबंधित क्षेत्र में बने विभिन्न चेकपोस्टों के साथ गमहरिया गांव का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम, दण्डाधिकारियों, पुलिस कर्मियों को सर्तकता व सावधानी बरतने का आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा गमहरियां गांव के साथ अन्य निकटवर्ती ईलाकों का निरीक्षण कर चल रहे राहत कार्यों का अवलोकन किया गया।

    वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन किलोमीटर एरिया में आने वाले सारवां व मोहनपुर प्रखण्ड के कई गांवों को सील कर दिया गया है। साथ हीं चिहिन्त सभी गांवों में लगातार साफ-सफाई, ब्लीचिंग व सेनेटाजेशन का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग व प्रखण्ड स्तर की टीम लगातार माईकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि कोई भी ग्रामीण डरे नहीं, बल्कि सावधानी और सर्तकता के साथ कोरोना से मुकाबला करें।

    • घर-घर पहुंचाया जा रहा है भोजन व राशन कीट

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधा हेतु हर छोटी से बड़ी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है। गांव को पूरी तरह से सील किया गया है। ऐसे में किसी को भी भोजन या खाद्य सामग्री की किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर राशन कीट पहुंचाया जा रहा है।

    इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नैन्सी सहाय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों में रहने के साथ समाजिक दूरी का पालन अवश्क करें। अतिआवश्यक कार्य होने के पश्चात हीं अपने घरों से अपने चेहरे और नाक को अच्छे तरह से ढक कर निकलें।

    • ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय

    निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि गमहरिया गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। ग्रामीणों द्वारा भी जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे है, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

    इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सारवां एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : बक्सर में मिले 12 नए मरीज, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 378
    Next Article जामताड़ा में मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 106

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.