Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार के इस शहर में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, 99 मरीज मिले
    बिहार

    बिहार के इस शहर में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, 99 मरीज मिले

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डेंगू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : जिले में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 99 डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं। बीते एक सप्ताह में मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर का शहरी क्षेत्र और उससे सटे इलाके विशेषकर मुसहरी और बोचहा प्रखंड डेंगू के हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाहर से आने वाले लोग सबसे पहले शहरी इलाकों में ही रुकते हैं, जिसके कारण यहां संक्रमण ज्यादा फैलता है और मामलों की संख्या भी यही अधिक होती है।

    सभी मरीज स्वस्थ, घबराने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य विभाग

    अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सभी 99 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर रख रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, जागरूकता अभियान लगातार चला रही है।

    जुलाई–अक्टूबर डेंगू का पीक सीजन, सावधानी बरतें

    चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक हर साल जुलाई से अक्टूबर तक डेंगू का प्रकोप बढ़ता है, उसके बाद मामलों में कमी आती है।

    डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने लोगों से अपील की :

    • डेंगू लाइलाज बीमारी नहीं है, समय पर इलाज जरूरी है।
    • अगर लगातार बुखार, सिरदर्द या सर्दी-जुकाम हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
    • सावधानी बरतें, आसपास पानी जमा न होने दें।
    • वायरल बुखार और मौसम बदलने की वजह से भी लक्षण बढ़ सकते हैं, इसलिए लापरवाही न करें।

    स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जागरूकता और समय पर इलाज से डेंगू पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

    Also Read : 52 लाख की ठगी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    99 patients found so far; all recover Muzaffarpur reports rise in dengue cases अब तक 99 मरीज मिले; सभी स्वस्थ मुजफ्फरपुर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article52 लाख की ठगी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
    Next Article नगर निकाय चुनाव आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से जवाब तलब

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.