Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में जानलेवा हुए डेंगू और चिकनगुनिया, एक साथ मिले 26 मरीज
    झारखंड

    देवघर में जानलेवा हुए डेंगू और चिकनगुनिया, एक साथ मिले 26 मरीज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: देवघर में डेंगू और चिकनगुनिया जानलेवा हो गया है. शहरी इलाके में लगातार दोनों बीमारियों के मरीज मिल रहे हैं. अब तक 269 सैंपल की जांच में 56 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. बुधवार को शहरी इलाके में डेंगू और चिकनगुनिया के 26 मरीज एक साथ मिले. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 सैंपल की जांच के लिए देवीपुर एम्स का लैब भेजा गया था, जिसमें 16 डेंगू और 10 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. देवघर शहरी में 12 पुरुषस 4 महिला डेंगू से पीड़ित, वहीं 9 पुरूष और 3 महिलाएं चिकनगुनिया से पीड़ित हैं. जसीडीह इलाके में 3 पुरुष, 1 महिला में डेंगू और एक पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है. मधुपुर में भी एक किशोर शामिल है। देवघर में अब तक कुल 269 जांच की गई हैं, जिनमें डेंगू मरीजों की संख्या 56 है. जबकि चिकनगुनिया मरीजों की संख्या 22 है। मच्छरजनित दोनों बीमारियों के बढते प्रकोप को लेकर बीभीडी सहायक डॉ.गणेश कुमार ने बताया कि अन्य राज्यों और जिलों से भी कुछ मामले सामने आए हैं. उसमें 5 डेंगू धनात्मक, 3 चिकनगुनिया धनात्मक और 2 सहसंक्रमित मामले शामिल हैं. एम्स देवघर में कुल 30 सेंपल डेंगू, चिकनगुनिया एलिजा जांच के लिए भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट आ गई है. जिसमें देवघर जिला के 16 डेंगू पॉजिटिव और 10 चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं.

    एंटी लार्वा का छिड़काव और जागरूकता अभियान शुरू

    जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के संभावित एवं धनात्मक रोगियों के घर तथा आसपास में स्वास्थ्य विभाग, जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र, देवघर द्वारा जन जागरूकता के साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उसे नष्ट किया जा रहा है. लोगों को सप्ताह में एक दिन ऐसा स्वयं करने के लिए प्रेरित करने के साथ लार्वानाशी दवा का छिड़काव, फॉगिंग और कंटेनर सर्वे आदि का कार्य घर -घर जाकर किया जा रहा है. इस दौरान दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्र के घरों में जाकर कंटेनर्स सर्वे में मच्छरों के प्रजनन स्थल को चिन्हित कर लार्वा और प्यूपा की पहचान कर उन्हें नष्ट किया जा रहा है. साथ ही लोगों को अपने घर तथा आसपास में कहीं भी जल जमाव नहीं करने तथा पीने के पानी को हमेशा ढक कर रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है. जमे हुए बेकार पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालने के लिए भी बताया जा रहा है.

    डेंगू की रोकथाम के लिए छह टीमों का गठन

    इसके लिए देवघर जिला शहरी क्षेत्र में कुल छ: कम्युनिटी वालंटियर्स एवं पांच फाइलेरिया यूनिट के कर्मियों को लगाया गया है. साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत एमपीडब्ल्यू एवं सहिया को डेंगू चिकनगुनिया रोधी निरोधात्मक सह जन- जागरूकता कार्य आदि में लगाया गया.

     

    26 मरीज एक साथ 269 सैंपल कर्मियों घर चिकनगुनिया जानलेवा डेंगू देवघर बीमारियों मच्छरों मरीज रोगियों विभाग शहरी इलाके स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में बड़े पैमाने पर डीएसपी का तबादला, अधिसूचना जारी
    Next Article झारखंड में यहां ट्रांसफॉर्मर उड़ा ले गए चोर, पूरे गांव में पसरा अंधेरा

    Related Posts

    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.