Patna : बिहार में वक्फ की जमीनों पर अवैध जमाबंदी को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ता सह जिला औकाफ कमिटी के सदस्य डॉ. मो. महताब आलम ने इस मुद्दे को उठाते हुए बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, पटना के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी भेजी है।
21 अंचलों में अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग
डॉ. महताब आलम ने अपने पत्र में मधुबनी जिले के 21 अंचलों में वक्फ भूमि पर अवैध रूप से की गई जमाबंदियों को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से इस प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है, ताकि वक्फ की जमीनों को गलत तरीके से कब्जे से मुक्त कराया जा सके।
आम लोगों से अपील: प्रमाण हो तो दर्ज कराएं वाद
डॉ. आलम ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास वक्फ भूमि से जुड़े प्रमाण हैं, तो वे अपर समाहर्ता के न्यायालय में जमाबंदी रद्द कराने के लिए वाद दायर करें। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अतिक्रमण वाद चलाकर वक्फ की भूमि को मुक्त कराया जाना चाहिए। वक्फ की जमीन को “अल्लाह की अमानत” बताते हुए उन्होंने इसकी सुरक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताया।
Also Read : बिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन

