Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 29, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Shilpa neha tirkey
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड सरकार राज्य में मोटे अनाज (मिलेट) को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची, जमशेदपुर और देवघर में आधुनिक मिलेट कैफे खोलने के निर्देश दिए हैं. इन कैफे के जरिए मिलेट उत्पादों को बाजार मिलेगा और लोगों को पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे.

    नेपाल हाउस सचिवालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने खरीफ फसलों, किसानों को मिल रही सुविधाओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि राज्य में इस वर्ष अब तक 65 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में मक्का की बुआई हो चुकी है. जिन जिलों में मक्का बीज की अधिक मांग है, वहां अतिरिक्त बीज उपलब्ध कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया.

    22 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

    मंत्री ने बताया कि मिलेट मिशन के तहत अब तक 22,729 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है. उन्होंने इस संख्या को बढ़ाने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए.
    बैठक में प्रत्येक पंचायत में मिट्टी जांच शिविर आयोजित कर सॉयल टेस्ट कराने, अधिकारियों को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण करने और योजनाओं की जमीनी निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

    मिलेगी आधुनिक कृषि तकनीक और वैज्ञानिक सलाह

    कृषक पाठशाला को और प्रभावी बनाने के लिए इसे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और आईसीएआर के संस्थानों से जोड़ने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और वैज्ञानिक सलाह मिल सके.

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को सभी योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति में तेजी लाने तथा तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
    बैठक में कृषि विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी., विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी, कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Also Read : झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    आधुनिक मिलेट कैफे कृषि विभाग शिल्पी नेहा तिर्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड
    Next Article E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    Latest Posts

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.