Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 29, 2026Updated:July 29, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ACB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के चर्चित शराब प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है. अब जांच के दायरे में तीन पूर्व अधिकारी भी हैं, जिन्हें 4 अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ACB राज्य की उत्पाद नीति, शराब की सप्लाई और झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से जुड़ी पूरी व्यवस्था की जांच कर रहा है. इसके साथ ही कथित वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है.
    पूछताछ के लिए जिन अधिकारियों को समन भेजा गया है, उनमें तत्कालीन संयुक्त आयुक्त, उत्पाद विभाग गजेन्द्र सिंह, तत्कालीन महाप्रबंधक (वित्त), JSBCL सुधीर कुमार दास और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश शामिल हैं. ACB इन अधिकारियों से पहले दिए गए बयानों और जांच में सामने आए दस्तावेजों के आधार पर जरूरी सवाल पूछेगा.

    टेंडर से लेकर बैंक गारंटी तक जांच

    ACB टेंडर प्रक्रिया से जुड़े हर पहलू को खंगाल रहा है. टेंडर की शर्तें क्या थीं, उनमें बदलाव कैसे और क्यों किए गए, किन अधिकारियों और संस्थाओं की क्या भूमिका रही और टेंडर में शामिल कंपनियों ने किस तरह प्रक्रिया में हिस्सा लिया, इसकी भी जांच की जा रही है.
    इसके अलावा बैंक गारंटी, भुगतान, सरकारी राजस्व की वसूली और दूसरे वित्तीय मामलों से जुड़े रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं. ACB यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कहीं किसी प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी या लापरवाही से सरकारी खजाने को नुकसान तो नहीं हुआ.

    शराब की बिक्री और नकद जमा का रिकॉर्ड भी जांच के घेरे में

    जांच सिर्फ टेंडर तक सीमित नहीं है. शराब की सप्लाई, दुकानों का हिसाब-किताब, नकद बिक्री से मिली रकम, बैंक में पैसे जमा कराने की प्रक्रिया, ऑडिट और राजस्व वसूली से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

    इसके साथ ही संबंधित बैठकों में अधिकारियों को दिए गए निर्देश और उन पर कितना अमल हुआ, इसका रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है. ACB पहले दर्ज बयानों, टेंडर के कागजात, बैठकों के रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेजों और दूसरे उपलब्ध सबूतों का आपस में मिलान कर रहा है. जहां किसी मामले में तथ्य साफ करने या किसी बात की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जानकारी की जरूरत पड़ रही है, वहां संबंधित लोगों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.

    ACB का कहना है कि जांच निष्पक्ष और सबूतों के आधार पर की जा रही है. किसी भी व्यक्ति की भूमिका पर अंतिम निष्कर्ष दस्तावेजों, बयानों और दूसरे साक्ष्यों की पूरी जांच के बाद ही निकाला जाएगा. एजेंसी के मुताबिक, पूरे मामले की हर कड़ी की स्वतंत्र रूप से जांच कर तथ्यों को सामने लाना और जांच की विश्वसनीयता बनाए रखना उसका उद्देश्य है.

    Also Read : दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    Acb झारखंड शराब प्रकरण भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें
    Next Article झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: डीजीपी ने कहा, सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.