Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली कार ब्लास्ट : मीका सिंह, आलिया भट्ट और ‘कॉकटेल 2’ टीम ने कार्यक्रम किए रद्द
    देश

    दिल्ली कार ब्लास्ट : मीका सिंह, आलिया भट्ट और ‘कॉकटेल 2’ टीम ने कार्यक्रम किए रद्द

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर 10 नवंबर को हुए भयानक कार विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। यह आतंकी हमला इतना गंभीर था कि देशभर की मशहूर हस्तियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और अपने-अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

    मीका सिंह ने शो रद्द किया

    गायक मीका सिंह, जिन्हें दिल्ली के सोहो क्लब में परफॉर्म करना था, ने विस्फोट के बाद अपना शो रद्द कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने शहर के शोक को देखते हुए कार्यक्रम रद्द किया है। मीका की टीम ने कहा, “जब पूरा शहर दुख में है, तब जश्न मनाना उचित नहीं है।” मीका सिंह उन कई कलाकारों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने blast के बाद अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

    आलिया भट्ट ने जताई संवेदना

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 12 नवंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए blast पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “कल्पना भी नहीं कर सकती कि पीड़ित परिवार कितने सदमे में होंगे। ईश्वर करे हमें इस अराजकता का समाधान जल्द मिले। इस त्रासदी से प्रभावित हर आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूं।”

    दिल्ली

    हुमा कुरैशी ने भी स्क्रीनिंग रद्द की

    एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी अपनी वेब सीरीज़ ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ की स्क्रीनिंग रद्द कर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दिल्ली में हुई दुखद घटना और धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य की खबर को देखते हुए, हमने आज की स्क्रीनिंग स्थगित करने का फैसला किया है। इस समय मौन और सम्मान जरूरी है। शो 13 नवंबर को प्रीमियर होगा, उम्मीद है आप सभी देखेंगे और प्यार भेजेंगे।”

    दिल्ली

    ‘कॉकटेल 2’ का दिल्ली शेड्यूल स्थगित

    निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की टीम ने भी दिल्ली में होने वाली शूटिंग को फिलहाल टाल दिया है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीम ने हाल ही में चंडीगढ़ का शेड्यूल पूरा किया था और 12 नवंबर से दिल्ली में शूटिंग शुरू होनी थी। एक सूत्र ने बताया, “दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के साथ-साथ विस्फोट की घटना के बाद शूटिंग आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया है। फिल्म का दिल्ली शेड्यूल रद्द नहीं हुआ है, सिर्फ स्थगित किया गया है।”

    Chandigarh Schedule Wrap 🎬#Cocktail2 | #ShahidKapoor | #KritiSanon | #RashmikaMandanna pic.twitter.com/w7RPDvtBRD

    — sh.. (@perksofshhhh) November 11, 2025

    पूरे देश में संवेदनाओं की लहर

    दिल्ली के इस आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे और गम में डाल दिया है। मशहूर हस्तियों से लेकर आम नागरिक तक, सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और प्रार्थनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

    Also Read : दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो मजदूरों की मौ’त, 20 घायल

    Alia Bhatt and 'Cocktail 2' team cancel events Delhi car blast: Mika Singh आलिया भट्ट और ‘कॉकटेल 2’ टीम ने कार्यक्रम किए रद्द दिल्ली कार ब्लास्ट : मीका सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किला मेट्रो ब्लास्ट पीड़ितों से की मुलाकात
    Next Article ABHA ID होगा अनिवार्य, झारखंड के हर नागरिक तक डिजिटल हेल्थ सुविधा पहुंचाने पर जोर

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.