Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो मजदूरों की मौ’त, 20 घायल
    देश

    दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो मजदूरों की मौ’त, 20 घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दवा फैक्ट्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : गुजरात के भरूच जिले में एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना हुई। सायखा जीआईडीसी इलाके में स्थित एक दवा निर्माण फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों  की मौत हो गई, जबकि करीब 20 कर्मी घायल हुए हैं।

    भरूच के जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना ने बताया कि यह हादसा  तड़के करीब 2:30 बजे हुआ। बॉयलर में विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री की इमारत ढह गई। अधिकांश मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन दो मजदूर मलबे में फंस गए और उनकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद उनके शवों को मलबे से निकाला गया।

    कलेक्टर ने कहा कि दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। कुछ मजदूरों का कहना है कि विस्फोट के बाद एक व्यक्ति लापता है, जिसे खोजने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

    जिला प्रशासन ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशक (DISH) के अधिकारी भी स्थल पर पहुंच गए हैं। वे यह जांच कर रहे हैं कि फैक्ट्री के पास सभी आवश्यक लाइसेंस और सुरक्षा अनुमति थी या नहीं।

    प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

    Also Read : झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर लाभुकों को मिला नए घर का तोहफा

    20 घायल DISH जांच औद्योगिक सुरक्षा औद्योगिक हादसा गुजरात जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना दमकल विभाग दवा फैक्ट्री दो की मौत फैक्ट्री आग फॉरेंसिक जांच बॉयलर विस्फोट भरूच भरूच समाचार सायखा GIDC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड रजत जयंती वर्ष में ग्रामीणों को मिला नया आशियाना, डीसी ने कराया गृह प्रवेश
    Next Article झारखंड शराब घोटाला : विजन हॉस्पिटलिटी कंपनी के तीनों डायरेक्टर रिमांड पर, जेल से लाया गया ACB ऑफिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौ’त, 36 से अधिक घायल

    June 10, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.