Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार के समस्तीपुर में माकपा विधायक अजय कुमार पर जानलेवा हमला
    बिहार

    बिहार के समस्तीपुर में माकपा विधायक अजय कुमार पर जानलेवा हमला

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: बिहार के समस्तीपुर में माकपा विधायक अजय कुमार पर देर रात उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में विधायक का बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गया, यही नहीं उपद्रवियों ने विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।इस घटना के विरोध में आक्रोशित माकपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में एसपी आवास के पास सड़क जाम कर दी ।

    शनिवार रात समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित माकपा पार्टी कार्यालय पर विभूतिपुर के विधायक और माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार अपने बॉडीगार्ड के साथ रुके हुए थे. इसी बीच करीब साढ़े 10 बजे दर्जनों लोग स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस आए. उपद्रवियों ने विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़ और फिर अजय कुमार को खोजते हुए कार्यालय के ऊपर चढ़ने लगे।

    जब इस बात की भनक विधायक के बॉडीगार्ड को लगी तो वे उपद्रवियों को रोकने के लिए आगे बढ़े. इतने में ही उपद्रवियों ने उनपर हमला कर दिया और उनकी सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगे. इस घटना में बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गया. विधायक समर्थकों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया है. माकपा विधायक अजय कुमार ने कहा कि मेरी हत्या करवाने की साजिश कुछ दिनों से रची जा रही है।

    विधायक पर हुए हमले में बॉडीगार्ड घायल

    इससे पूर्व भी शादी समारोह से लौटने वक्त उनपर हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि बीती रात भी काफी संख्या में लोग कार्यालय में घुसकर मेरी हत्या करना चाह रहे थे। लेकिन मेरे बॉडीगार्ड ने जान पर खेल कर मुझे बचा लिया ।

    वहीं, इस घटना के विरोध में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय कुमार के नेतृत्व में रात में ही मार्च निकाल कर एसपी आवास के पास समस्तीपुर-पटना-दरभंगा मुख्य मार्ग जाम कर दिया, पार्टी कार्यकर्ता हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCBSE क्लास 12 बोर्ड एग्जाम 2021: परीक्षा होगी या नहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया संकेत
    Next Article कंगना रनौत की बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को रेप के आरोप में कर्नाटक से गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.