Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोस चुनाव को लेकर डीडीसी ने की नगर निगम में बैठक, जागरूकता में वार्ड सुपरवाइजर की भूमिका अहम
    झारखंड

    लोस चुनाव को लेकर डीडीसी ने की नगर निगम में बैठक, जागरूकता में वार्ड सुपरवाइजर की भूमिका अहम

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर रांची नगर निगम सभागार में डीडीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें निगम के पदाधिकारी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि के अलावा सभी वार्ड सुपरवाइजर शामिल रहे. उन्होंने मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के जरिए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने RWA के प्रतिनिधियों से कहा कि अपने निर्वाचक होने के प्रति जागरूक रहें साथ ही मतदान दिवस के दिन घरों से बाहर निकलकर अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. उन्होंने बताया कि रांची शहरी क्षेत्र में एक हज़ार से ज़्यादा पोलिंग बूथ है तथा प्रति बूथ एक बीएलओ की प्रतिनियुक्ति है. उन्होंने निदेश दिया कि मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक सुनिश्चित करने हेतु डोर टू डोर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. इसलिए डोर टू डोर कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु निगम के वार्ड सुपरवाइजर तथा सफ़ाई मित्रों को प्रत्येक बीएलओ के साथ जोड़ा जाए. बूथ लेवल पर अवेयरनेस ग्रुप तैयार किया जाए ताकि आम नागरिकों का मतदान के प्रति उत्साहवर्द्धन किया जा सके.

    डीडीसी ने सभी वार्ड सुपरवाइजर को अपने सम्बंधित वार्ड के विभिन्न अपार्टमेंट्स तथा विभिन्न मोहल्लों के समितियों के साथ समय-समय पर बैठक करने तथा स्वीप संबंधित एक्टिविटीज भी करवाए. इस मौके पर चुनाव से संबंधित लीफलेट बांटे गए. जिसमें वोटर लिस्ट में पंजीकरण प्रक्रिया, पोलिंग प्रोसेस इत्यादि के विषय में जानकारी दी गई. इसके अलावा Voter Helpline App, cVIGIL, KYC app, Saksham ECI App की भी विस्तृत जानकारी दी गई. डीडीसी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर निगम स्तर से जो भी न्यूनतम सुविधा उपलब्ध करानी है, उसे त्वारित सुनिश्चित किया जाए.

    हर नागरिक के लिए चुनाव महापर्व

    बैठक में उप प्रशासक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए यह लोकतंत्र का महापर्व है. इसलिए इसे प्राथमिकता के तौर पर लिया जाए तथा अपने परिवार, आस-पास के लोगों, परिजनों आदि को इसके प्रति जागरूक करने का कार्य करे. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रांची नगर निगम द्वारा प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा सोशल मीडिया में माध्यम से लोगों को दिनांक 25 मई 2024 को रांची में मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. उन्होंने सभी वार्ड सुपरवाइजर को अपने सम्बंधित वार्ड में मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न अपार्टमेंट्स में स्वीप से संबंधित पोस्टर्स लगाए तथा सभी कूड़ा संग्रहण करने वाले वाहनों में भी इससे संबंधित जिंगल भी बजाना सुनिश्चित करें.

    ये रहे मौजूद

    बैठक में सहायक प्रशासक निकेश कुमार, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, जिला SVEEP सेल के पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर तथा निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:चैनपुर डबल मर्डर: बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुआ था विवाद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    cVIGIL ECI App Johar Live KYC app RWA Saksham Voter Helpline App आज की खबर उप प्रशासक अनवर हुसैन करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डीडीसी दिनेश यादव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मतदान प्रतिशत मुख्य समाचार रांची रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन लेटेस्ट न्यूज लोकतंत्र लोकसभा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1823 करोड़ का टैक्स लगाने के विरोध में 1 अप्रैल को राज्यभर में प्रदर्शन, कांग्रेसी निकालेंगे जुलूस
    Next Article नौकरी व मुआवजे को लेकर विस्थापितों ने किया प्रदर्शन, उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग पड़ा ठप्प

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.