Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, हर महीने लगेगा रक्तदान शिविर
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, हर महीने लगेगा रक्तदान शिविर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : डीसी मनीष कुमार ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

    हर महीने दो बार लगेगा रक्तदान शिविर

    बैठक में डीसी ने कहा कि जिले में रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की जान नहीं जानी चाहिए। इसके लिए हर महीने की 8 और 24 तारीख को जिले के अलग-अलग प्रखंडों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी खुद आगे आकर रक्तदान अभियान में भाग लेने की अपील की।

    मलेरिया प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान

    डीसी ने मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर सघन जांच अभियान चलाया जाए ताकि समय रहते मलेरिया मरीजों की पहचान हो सके और उन्हें इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

    “100 डेज टीबी अभियान” पर जोर

    बैठक में “100 डेज टीबी अभियान” की भी समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि संभावित टीबी मरीजों की जल्द पहचान कर उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अभियान को गंभीरता से चलाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सिकल सेल एनीमिया की जांच को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जाए ताकि बीमारी की शुरुआती चरण में पहचान हो सके और मरीजों को सही समय पर उपचार मिल सके।

    संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर

    बैठक में सुरक्षित मातृत्व को लेकर भी चर्चा हुई। डीसी ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में बेहतर प्रसव केंद्र विकसित किए जाएं ताकि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को अपने क्षेत्र में ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

    जून में चलेगा कृमि मुक्ति अभियान

    अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 15 और 18 जून को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी ताकि कृमि संक्रमण से बचाव हो सके। बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Also Read : कांके में पेट्रोल पंप मालिकों को पुलिस की चेतावनी, जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई

    DC Takes Strict Stance on Health Services in Chaibasa; Blood Donation Camps to be Held Every Month चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त डीसी हर महीने लगेगा रक्तदान शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके में पेट्रोल पंप मालिकों को पुलिस की चेतावनी, जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई
    Next Article मिहिजाम में बिना कागजात बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.