Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बेटी रोहिणी और तेजस्वी यादव ने लालू को इस अंदाज में किया फादर्स डे पर विश
    बिहार

    बेटी रोहिणी और तेजस्वी यादव ने लालू को इस अंदाज में किया फादर्स डे पर विश

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : आज फादर्स डे के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनके बच्चों ने भावुक अंदाज में शुभकामनाएं दीं। लालू के नौ बच्चों में से खासतौर पर उनकी बेटी रोहिणी और बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पिता के लिए अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया। हालांकि, तेजप्रताप यादव की ओर से अभी तक कोई संदेश सामने नहीं आया है।

    आपके होने से हमारी दुनिया रौशन है : रोहिणी

    रोहिणी, जो पेशे से डॉक्टर हैं और सिंगापुर में अपने पति समरेश और परिवार के साथ रहती हैं। रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पिता लालू यादव के लिए एक हृदयस्पर्शी संदेश लिखा। माता-पिता और पति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “फ़रिश्ते तो हमने देखे नहीं, आपको देख यकीन से कह सकती हूं, बिल्कुल आप जैसे ही होंगे। आपके होने से हमारी दुनिया रौशन है। आप ही हमारी सबसे बड़ी दौलत हैं। आज का दिन सिर्फ आपका है। हैप्पी फादर्स डे पापा।” रोहिणी का यह संदेश उनके पिता के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है।

    फ़रिश्ते तो हमने देखे नहीं , आपको देख यकीन से कह सकती हूँ ” बिल्कुल आप जैसे ही होंगे “…

    आपके होने से हमारी दुनिया रौशन है
    आप ही हमारी सबसे बड़ी दौलत हैं …

    आज का दिन सिर्फ आपका है .. हैप्पी फादर्स डे पापा 🙏 pic.twitter.com/ug8CYqXZi7

    — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 15, 2025

    रोहिणी ने अपने पिता को न केवल भावनात्मक बल्कि शारीरिक रूप से भी नई जिंदगी दी है। कुछ साल पहले उन्होंने अपनी एक किडनी लालू यादव को दान की थी। सिंगापुर के एक बड़े अस्पताल में दोनों का जटिल ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद लालू की सेहत में सुधार आया। रोहिणी का यह बलिदान दुनिया भर में पिता-पुत्री के रिश्ते की मिसाल बना।

    तेजस्वी यादव ने लिखा…

    वहीं, बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी फादर्स डे पर पिता को याद किया। तेजस्वी ने ‘एक्स’ पर अपने पिता के साथ गले मिलते हुए एक खास तस्वीर साझा की और लिखा, “हैप्पी फादर्स डे।” तेजस्वी खुद भी दो बच्चों के पिता हैं। उनकी बेटी कात्यायनी और हाल ही में जन्मे बेटे इराज का जन्म कोलकाता के एक नर्सिंग होम में हुआ।

    Happy Father’s Day! #FathersDay pic.twitter.com/xBYUcL1wXD

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 15, 2025

    लालू यादव के बच्चों का उनके प्रति प्रेम और समर्पण किसी से छिपा नहीं है। माना जाता है कि लालू ने अपने बच्चों को न केवल राजनीतिक मंच प्रदान किया, बल्कि उनकी जिंदगी में हर कदम पर उनका मार्गदर्शन भी किया। आज लालू के बच्चे जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता का अहम योगदान है। फादर्स डे के इस मौके पर लालू परिवार की यह भावनात्मक अभिव्यक्ति सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

    Also Read : झारखंड में AI तकनीक से अब हाथियों की होगी सुरक्षा, रेलवे का बड़ा कदम

    Bihar Bihar Politics emotional message father-daughter emotions father-son bond Father's Day Father's Day 2025 Father's Day wishes Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav Lalu Yadav children Lalu Yadav family political family Rashtriya Janata Dal Rjd Rohini Acharya Social Media Post Tej Pratap Yadav Tejashwi Yadav Tejashwi's post तेजप्रताप यादव तेजस्वी का पोस्ट तेजस्वी यादव पिता को शुभकामनाएं पिता-पुत्र संबंध पिता-पुत्री भावनाएं पूर्व मुख्यमंत्री फादर्स डे फादर्स डे 2025 बिहार बिहार राजनीति भावुक संदेश राजनीतिक परिवार राष्ट्रीय जनता दल रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव लालू यादव के बच्चे लालू यादव परिवार सोशल मीडिया पोस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
    Next Article डुमरी के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की रिम्स में मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.