Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज
    मनोरंजन

    ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जायरा वसीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने शादी कर ली है। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर चल रहीं जायरा ने अपनी इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया है।

    जायरा ने इंस्टाग्राम पर पति संग तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह शादी के दस्तावेज यानी निकाहनामा पर साइन करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उन्होंने और उनके पति ने अपना चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। एक तस्वीर में जायरा के हाथों की खूबसूरत मेहंदी और वेडिंग रिंग भी नजर आ रही है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

    दूसरी फोटो में वह अपने पति के साथ कैमरे की तरफ पीठ किए बैठी दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह साफ है कि जायरा ने सादगी से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।

    गौरतलब है कि जायरा वसीम ने साल 2016 में फिल्म ‘दंगल’ से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। यह फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है, और इसके लिए जायरा को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

    इसके बाद वह आमिर खान के साथ ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी नजर आईं, जो एक और हिट फिल्म रही। हालांकि, 2019 में जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि सिनेमा की दुनिया उनके धार्मिक विश्वासों से मेल नहीं खाती, इसलिए वह एक्टिंग से दूरी बना रही हैं।

     

    Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची

     

    Zaira Wasim Husband Zaira Wasim Latest News Zaira Wasim Marriage Zaira Wasim Wedding आमिर खान गीता फोगाट जायरा वसीम जायरा वसीम इंस्टाग्राम जायरा वसीम न्यूज जायरा वसीम शादी दंगल फेम जायरा दंगल मूवी निकाह नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉलीवुड न्यूज बॉलीवुड शादी सीक्रेट सुपरस्टार सेलेब्रिटी वेडिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची
    Next Article पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आ’ग, मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.