Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा
    ट्रेंडिंग

    साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : साइप्रस ने आज यानी सोमवार को PM नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में आयोजित एक विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को साइप्रस पहुंचे थे।

    द्विपक्षीय वार्ता और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता

    इस अवसर पर PM मोदी ने कहा, “मैं साइप्रस सरकार और इसके लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों, उनकी क्षमताओं, आकांक्षाओं और हमारी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की विचारधारा का सम्मान है।” उन्होंने भारत और साइप्रस के बीच गहरे रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं। प्रेसिडेंशियल पैलेस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने कहा, “साइप्रस आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हमने भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों, IMEEC कॉरिडोर और साइप्रस-तुर्किये मुद्दे पर भी चर्चा की।” PM मोदी ने कहा, “लोकतंत्र और आपसी विश्वास हमारे संबंधों की मजबूत नींव है। भारत और साइप्रस के रिश्ते न तो परिस्थितियों पर आधारित हैं और न ही सीमित हैं।”

    PM

    भारत-साइप्रस सीईओ फोरम में PM मोदी का संबोधन

    भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। साइप्रस हमारा भरोसेमंद साझेदार रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।” उन्होंने भारत की डिजिटल क्रांति और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की वैश्विक चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि साइप्रस को इसमें शामिल करने के लिए बातचीत चल रही है। उन्होंने भारत के 1 लाख से अधिक स्टार्टअप्स और बुनियादी ढांचे में 100 अरब डॉलर से अधिक के वार्षिक निवेश पर भी जोर दिया।

    PM

     

    G7 समिट के लिए कनाडा रवाना

    साइप्रस दौरे के बाद पीएम मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना होंगे। यह दौरा भारत और साइप्रस के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Also Read : आम के बगीचे में मिली युवक की सड़ी-गली बॉडी, ह’त्या की आशंका

    # Prime Minister Narendra Modi Award Ceremony Cyprus Cyprus President foreign trip Global Recognition Grand Cross of the Order of Makarios III highest honour India Cyprus relations india news international honour International news international relations Modi foreign visit Narendra Modi honoured Nikos Christodoulides PM Modi visit Presidential Palace special ceremony two-day visit अंतरराष्ट्रीय खबर अंतरराष्ट्रीय संबंध अंतरराष्ट्रीय सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III दो दिवसीय दौरा नरेंद्र मोदी सम्मान निकोस क्रिस्टोडौलिडेस पीएम मोदी दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेसिडेंशियल पैलेस भारत न्यूज भारत-ไซप्रस संबंध मोदी विदेश दौरा विदेश यात्रा विशेष समारोह वैश्विक सम्मान सम्मान समारोह सर्वोच्च सम्मान साइप्रस साइप्रस राष्ट्रपति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर किया बम से हमला, देखें CCTV फुटेज
    Next Article दो बाइक की जोरदार टक्कर में चली गई एक महिला की जान

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.