Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएसडीएस के सर्वे ने मोदी सरकार की पोल खोल दी, अब चुनाव में जनता देगी जवाब-अमूल्य नीरज
    झारखंड

    सीएसडीएस के सर्वे ने मोदी सरकार की पोल खोल दी, अब चुनाव में जनता देगी जवाब-अमूल्य नीरज

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने सीएसडीएस के ताजा सर्वे को लेकर कहा कि इसने मोदी सरकार की पोल खोलकर रख दी है. लगातार कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर आवाज उठा रही है. यहीं कारण है कि इस आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसवाया जा रहा है. जिससे कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे चर्चा में न रहे. उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के दिन अब पूरी तरह लद चुके हैं. 2019 के चुनाव में ही देश की जनता इनके जुमलेबाजी और वादाखिलाफी का जवाब देने का मन बना चुकी थी. लेकिन पुलवामा में देश के वीर शहीदों की शहादत का राजनीतिक इस्तेमाल कर वे लोग जनता को अपने पक्ष में करने में सफल रहे.

    जनता को गुमराह कर रहे मोदी

    कुछ समय पहले तक मोदी की गारंटी पर जोर देते हुए भाजपा ने पुनः देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास शुरू किया. लेकिन बेरोजगारी, महंगाई एवं इलेक्टोरल बांड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले पर जनता के आक्रोश को भांपकर भाजपा द्वारा फिर से धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास चालू कर दिया गया. चुनाव से पहले जब सीएसडीएस के सर्वे ने जनता के मूड का खुलासा कर दिया है तो प्रधानमंत्री मोदी फिर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिये सनातनी राग अलाप रहे हैं.

    कांग्रेस 5 न्याय के साथ मैदान में

    भाजपा की मोदी सरकार के 10 साल अन्यायकाल के खिलाफ राहुल गांधी के कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक और मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो न्याय यात्रा की. इस दौरान बेरोजगार नौजवानों, मजदूर, किसानों, महिलाओं के अलावा आम जनता से हुए संवाद के आधार पर जब कांग्रेस पार्टी पांच न्याय पच्चीस गारंटी को लेकर चुनाव के मैदान में पूरी शिद्दत के साथ उतर चुकी है तो भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है. भाजपा को जनता से किये गए झूठे वादों के साथ अपने 10 साल के उपलब्धियों को समझाने में पसीने छूट रहे हैं.

    घर-घर गारंटी अभियान शुरू

    संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश अंतर्गत सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में  घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत हो चुकी है. सभी लोकसभा को-आर्डिनेटरों, घोषित पार्टी प्रत्याशियों एवं जिलाध्यक्षों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है. जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गारंटी कार्ड को लेकर मतदाताओं के घरों तक पहुचेंगे और भाजपा सरकार के 10 साल के अन्याय काल का पर्दाफाश करेंगे. साथ ही कांग्रेस पार्टी  के पांच न्याय-पच्चीस गारंटी को लेकर आम जनता से इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट की अपील करेंगे.

    इसे भी पढ़ें: नाबालिग की चीख से फिर दहली राजधानी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    इसे भी पढ़ें: सपा नेता अखिलेश यादव को लेकर क्या बोल गये प्रशांत किशोर…‘जब से नेता जी नेता नहीं बनते तबतक…’

    #Jharkhand News Bjp City News Congress Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभुरकुंडा पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा किया बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
    Next Article कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया बेटे के नाम का ऐलान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.