Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में महाशिवरात्रि की धूम, पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    झारखंड

    रांची में महाशिवरात्रि की धूम, पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची में महाशिवरात्रि की धूम है. रांची का ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, मंदिरों में विशेष सजावट किया गया है. पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है. वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, पुलिस बल और कई सामाजिक संगठन के लोग सुरक्षा में तैनात हैं. इसके अलावा मंदिर परिसर में अनाउंसमेंट के माध्यम से भी लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन लोगों का उत्साह कम होता नहीं नजर आ रहा है. मंदिर प्रबंधन एवं रांची जिला प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं. एक रास्ता जाने के लिए और दूसरा वापस आने के लिए बनाया गया है. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने में प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं.

    भक्तों के लिए सरकारी पूजा के बाद सुबह 3.30 बजे से खोल दिया गया. पहाड़ी मंदिर में लोगों का एक विशेष आस्था है. कहा जाता है की बाबा के समक्ष जो भी मनोकामनाएं रखी जाती है बाबा उसे पूर्ण करते हैं,यही वजह है की हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से पहाड़ी मंदिर पहुंच रहे हैं.

    शिव विवाह का भव्य आयोजन

    शिव बारात की तैयारी हो चुकी है. रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में शिव विवाह का भव्य आयोजन होगा आज. इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत राज्य के कई मंत्री और आला अधिकारी भी भाग लेंगे. शिव विभाग के आयोजन से पहले यहां शिव बारात निकाली जायेगी. यह भव्य और विशाल बारात पूरे बाजे गाजे के साथ रातू रोड और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी. यह बारात आरपीएफ शिव मंदिर के प्रांगण से निकल कर प्राचीन श्री राम मंदिर होते हुए महादेव मंडा (शिव मंदिर) तक जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, उपायुक्त ने सुविधाओं का लिया जायजा

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Mahashivratri Main News News Headline Pahari Temple ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, उपायुक्त ने सुविधाओं का लिया जायजा
    Next Article महाशिवरात्रि : बोकारो के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज, भक्तों की लगी कतार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.