Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में UCO बैंक से पैसे लूटकर भाग रहे थे अपराधी, निहत्थी महिला थाना प्रभारी ने 3 को दबोचा
    झारखंड

    गिरिडीह में UCO बैंक से पैसे लूटकर भाग रहे थे अपराधी, निहत्थी महिला थाना प्रभारी ने 3 को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2021Updated:November 16, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: गिरिडीह जिला के सरिया थाना अंतर्गत नगर केसवारी के यूको बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार अपराधियों को हजारीबाग पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने उसके पास से 4 लाख 5 हजार 240 रुपये भी बरामद किए हैं.

    हजारीबाग पुलिस ने गिरिडीह के नगर केसवारी के यूको बैंक डकैती मामले का उद्भेदन कर दिया है. इस घटना में शामिल तीन अपराधी विकास सिंह, सुनील कुमार और मृगेंद्र पासवान को गोरहर थाना अंतर्गत पकड़ा गया है. उसके पास से एक देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से एक चाकू, मोटरसाइकिल और लूट के 4 लाख 5 हजार 240 रुपये भी बरामद किया है.

    महिला थाना प्रभारी ने दिया साहस का परिचय

    हजारीबाग पुलिस को गिरिडीह पुलिस के द्वारा सूचना मिली थी कि अपराधी हजारीबाग जिले की ओर फरार हुए हैं. ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से गोरहर थाना अंतर्गत चेकिंग लगाने का निर्देश दिया गया. उस दौरान गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी ने साहस का परिचय देते हुए तीनों अपराधियों को धर दबोचा. अपराधियों को गिरफ्तार करने के दौरान उन्हें चोट भी लगी है. उन्होंने फिल्मी अंदाज में बैरिकेड को अपराधियों पर फेंका. जिससे बाइक सवार अपराधी गिर गए. इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी के ऊपर फायरिंग करने के लिए बंदूक तान दिया. लेकिन थाना प्रभारी ने सावधानी बरतते हुए दौड़ाकर सभी अपराधियों को दबोच लिया. इस कार्रवाई में बरकट्ठा थाना प्रभारी विक्रम कुमार के अवावा भी अन्य टीम शामिल थे.

    अपराधियों ने पुलिस पर तानी बंदूक

    गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी बिना हथियार लिए ही अपराधियों पर टूट पड़ीं. जिससे वो घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद थाना के सामने ही बैरेकेडिंग कर हर एक आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही थी. उसी दौरान अपराधी बैरेकेडिंग तोड़ते हुए फरार होने की फिराक में थे. ऐसे में उसके ऊपर बैरिकेडिंग फेंका गया और फिर लगभग 2 किलोमीटर तक राधा कुमारी ने अपराधियों का पीछा किया. अपराधियों ने राधा कुमारी पर फायरिंग करने की कोशिश की. उस वक्त राधा कुमारी के पास हथियार भी नहीं था. लेकिन वो बड़े ही समझदारी और सूझबूझ के साथ अपराधियों के ऊपर सावधानी बरतते हुए टूट पड़ीं और उन्हें गिरफ्तार किया. इस दौरान एक अपराधी ने फरार होने का कोशिश की तो उसे दूसरे पुलिसकर्मी ने नदी में छलांग लगाकर गिरफ्तार किया.

    राधा कुमारी को किया जाएगा सम्मानित
    हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने राधा कुमारी की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित करने की बात कही है. राधा कुमारी का नाम झारखंड पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा. ताकि इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए.

    police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाटर शुल्क वृद्धि का विरोध: रांची नगर निगम के सामने मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का धरना
    Next Article खेलगांव स्टेडियम में शनिवार को झारखंड स्पीड स्केटिंग और स्केटबोर्ड चयन प्रतियोगिता का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.