Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह : फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने 1.50 लाख छीन हुए फरार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
    झारखंड

    गिरिडीह : फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने 1.50 लाख छीन हुए फरार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः  माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से छिनतई की घटना हुई है. अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपये छीए लिए और फरार हो गए. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा-बरहमोरिया पथ पर स्थिति कोविड हॉस्पिटल के पास की है. तीन अपराधियों ने फाइनेंसकर्मी राजू कुमार राय को घेरा और रुपये छीनकर भाग गए. राजू वैदिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड कंपनी में काम करता है.

    पीड़ित राजू ने बताया कि बाइक से बकाया वसूली करने बरहमोरिया गया था. बकाया वसूली करने के बाद वापस लौट रहा था. इस दौरान पीछे से होंडा बाइक पर सवार तीन अपराधी आये और ओवरटैक कर उसकी बाइक को रोक लिया. तीन अपराधियों में एक अपराधी ने रिवाल्वर दिखाया और उससे पैसे भरा बैग छीन लिया. इसके साथ ही बाइक की चाबी और मोबाइल भी छिनतई कर ली है. उन्होंने कहा कि तीन अपराधियों में दो अपराधी मुंह ढंक रखा था.

    शाखा प्रबंधक रणधीर कुमार तिवारी ने बताया कि दूसरे के नंबर से उनके पास छिनतई की खबर राजू ने दी. घटनास्थल पहुंचे और दूसरी चाबी से राजू की बाइक को स्टार्ट कर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस ने बताया कि छिनतई से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि पीड़ित कर्मी के बयान के आधार पर मामले की सत्यता की जांच करने के साथ साथ छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरियातू में गैस चूल्हे के कारोबारी की हत्या का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
    Next Article 13 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Latest Posts

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.