Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, यजुवेंद्र चहल पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
    खेल-सिनेमा

    क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, यजुवेंद्र चहल पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिसार : अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह (Cricketer Yuvraj Singh) को गिरफ्तार किया है. युवराज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट के दौरान यजुवेंद्र चहल पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में हरियाणा के हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

    जानकारी के मुताबिक हांसी पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की. इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया. इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे. हांसी पुलिस ने औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की और पूछताछ के बाद ‌अग्रिम जमानत के कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया.

    क्या था मामला

    युवराज सिंह ने यजुवेंद्र चहल को लेकर ‘मजाक’ में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. मामला बढ़ा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी. जिसमें युवराज सिंह ने कहा था कि- ‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता. मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं.’

    युवराज सिंह ने अपने माफीनामे में कहा था कि, ‘मैं हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं. मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था.’ युवराज ने कहा था, ‘एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है.’

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में गोली से घायल मॉडल की मौत, पटना के IGIMS में चल रहा था इलाज
    Next Article रांची: पलामू के फौजी का पार्थिव शरीर लाया गया रांची, एयरपोर्ट पर दी गई सलामी

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.