Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»क्रिकेटर ऋषभ पंत खतरे से बाहर, मां को सरप्राइज देना चाहते थे इसीलिए गाड़ी में अकेले निकले थे
    खेल-सिनेमा

    क्रिकेटर ऋषभ पंत खतरे से बाहर, मां को सरप्राइज देना चाहते थे इसीलिए गाड़ी में अकेले निकले थे

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में सुकून देने वाली खबर है. स्टार क्रिकेटर अब खतरे से बाहर है. रुड़की पुलिस के मुताबिक, ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइस देना चाहते थे. इसीलिए वह देर रात दिल्ली से रुड़की की तरफ अपनी गाड़ी में अकेले निकले थे. पंत को अचानक झपकी आई थी, जिसकी वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ. कार में उनके साथ कोई अन्य मौजूद नहीं था. ड्राइवर भी नहीं था, ऋषभ पंत खुद गाड़ी चला कर रुड़की में अपने परिवार से मिलने जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक उनकी स्थिति ठीक है, वह बात करने की स्थिति में हैं और खतरे से बाहर हैं. उन्होंने ही हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी. देहरादून के मैक्स अस्पताल में पंत का इलाज चल रहा है.

    हरिद्वार रुलर के पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर ने बताया कि ऋषभ पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच एनएच-58 पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर के बाद उनकी कार में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने क्रिकेटर को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहराूदन के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. पंत के पैर में फ्रैक्चर हुआ है. उनके सिर और पीठ में भी चोट लगी है. ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है, हादसे के वक्त जिसमें वह सवार थे. प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई. बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया.

    vidh

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे फुटबॉल के जादूगर पेले, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Next Article लोहरदगा : जंगल से सर्च अभियान में मिला इंसास व एसएलआर समेत हथियारों का जखीरा, सब जोनल कमांडर गोविंद विरिजिया की निशानदेही पर मिली सफलता

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.