पुलिस मुखबिरी के आरोप में भाकपा माओवादियों ने की महाबीर मुंडा की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

Joharlive Team

रांची। तमाड़ थाना अंतर्गत डोंगिदिह गांव में महावीर मुंडा की हत्या भाकपा माओवादियों ने कर दी। भाकपा माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में घटना को अंजाम देते हुए मौत के घाट उतारा है। शुक्रवार को महाबीर मुंडा का शव मिला है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम जांच करने तमाड़ पहुंचे। इस मामले में तमाड़ थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

भाकपा माओवादी में कल अगवा किया था महाबीर को
पुलिस के अनुसार भाकपा माओवादियों ने कल ही महाबीर मुंडा को अगवा कर लिया था। रात भर माओवादियों ने महाबीर के साथ मारपीट किया है। इसके बाद हत्या कर शव को फेंका है। इतना ही नही माओवादियों ने पोस्टर छोड़कर हत्या की जिम्मेवारी भी ली है। भाकपा माओवादियों ने अपनी उपस्थिति जाहिर करने के लिए पर्चा छोड़ा है।