Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»भारत में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण नहीं: डब्ल्यूएचओ
    विदेश

    भारत में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण नहीं: डब्ल्यूएचओ

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत में अभी कोरोना वायरस कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण नहीं है।
    डब्ल्यूएचओ की ताजा जारी कोविड-19 स्थिति रिपोर्ट में 16 जुलाई तक के आंकड़े दिये गये हैं। डब्ल्यूएचओ ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में मात्र दो देश बंगलादेश और इंडोनेशिया में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण है। भारत, नेपाल, थाईलैंड, मालदीव, श्रीलंका और म्यांमार में सामुदायिक संक्रमण नहीं है। भूटान और पूर्वी तिमाेर में कोरोना संक्रमण के बहुत कम मामले हैं। गत 16 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक भूटान में कोरोना संक्रमण के 84 मामले और पूर्वी तिमोर में 24 मामले हैं।
    दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले भारत में हैं। यहां 16 जुलाई तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,68,876 थी। इसके बाद बंगलादेश में 1,93,590 मामले, इंडोनेशिया में 80,094, नेपाल में 17,177, थाईलैंड में 3,236, मालदीव में 2,831,श्रीलंका में 2,674 और म्यांमार में 337 मामले थे।
    दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले भी सबसे अधिक भारत में हैं। भारत में 16 जुलाई तक 24,915, बंगलादेश में 2,457, इंडोनेशिया में 3,797, नेपाल में 39, थाईलैंड में 58, मालदीव में 14, श्रीलंका में 11 और म्यांमार में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। भूटान और पूर्वी तिमोर में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
    पड़ोसी देश पाकिस्तान में 16 जुलाई तक 5,426 कोरोना संक्रमिताें की मौत हुई और कुल संक्रमितों की संख्या 2,57,914 रही।

    Latest news Online news Who World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर सरकार के कार्यों का श्रेय लेने में लगी है झारखंड सरकार : भाजपा
    Next Article पुलिस मुखबिरी के आरोप में भाकपा माओवादियों ने की महाबीर मुंडा की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 16, 2026

    कपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, जांच की उठी मांग

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.