Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में हर हत्या की जिम्मेदार भ्रष्ट हेमंत सरकार और पदाधिकारी : सीपी सिंह
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में हर हत्या की जिम्मेदार भ्रष्ट हेमंत सरकार और पदाधिकारी : सीपी सिंह

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीपी सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिला में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ भाजपा रांची महानगर ने मंगलवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन के रांची के चार अंचल सदर, हेहल, अरगोड़ा और बड़गाईं अंचल कार्यालय के समक्ष किया गया। निर्धारित कार्यक्रम में चारों अंचलों में बेलगाम हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ भारी संख्या में शामिल होकर जनविरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और अंचल का घेराव कर भ्रष्ट अधिकारियों और सरकार को चेताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सारे अंचल आज के समय में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। बिना पैसे दिए अंचलों में एक पत्ता भी नहीं हिलता, रांची में जितनी भी हत्या और आत्महत्या हो रही है उनका जिम्मेदार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अंचलों में होने वाला भ्रष्टाचार मुख्य कारण है। सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड में हर हत्या की जिम्मेदार भ्रष्ट हेमंत सरकार और पदाधिकारी है।

    इस मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भ्रष्ट पदाधिकारी और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर झारखंड की जनता को परेशान करना नहीं छोड़ा तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होंगे और भ्रष्टाचार से लिप्त पदाधिकारी और सरकार को सलाखों के पीछे भी पहुंचाना भाजपा के कार्यकर्ताओं को आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा की सारे अंचल लूट फैक्टरी बने हुए हैं और अधिकारियों की इतनी हिम्मत बिना सरकार के मिली भगत के नहीं हो सकती। अंचलों के लूट में सीधे रूप से हेमंत सरकार भागीदार है और जिसके कारण रांची ही नहीं पूरे झारखंड की जनता भ्रष्टाचार में जल रही है।

    आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से सदर अंचल में सीपी सिंह,वरुण साहू, ओम प्रकाश, रौशनी खलको और अरगोड़ा अंचल में नवीन जयसवाल, अजय साह, सुबोध सिंह गुडडू, बड़गाईं अंचल में समरी लाल, संजीव विजयवर्गीय एवं हेहल अंचल में बालमुकुंद सहाय, सत्यनारायण सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

    इसे भी पढ़ें : युवा नशे के खतरे से अवगत होकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का करें निर्माण : DC

    Corrupt Hemant government and officials are responsible for every murder in Jharkhand: CP Singh झारखंड में हर हत्या की जिम्मेदार भ्रष्ट हेमंत सरकार और पदाधिकारी : सीपी सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाघरा के जंगल में गुमला पुलिस की रेड, 5 लाख का इनामी नक्सली फिरोज चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.