Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»युवा नशे के खतरे से अवगत होकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का करें निर्माण : DC
    झारखंड

    युवा नशे के खतरे से अवगत होकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का करें निर्माण : DC

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नशा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार के निर्देशानुसार चल रहे राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरूकता अभियान (10 जून से 26 जून 2025) के अंतर्गत मंगलवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, छात्रों, शिक्षकों एवं ग्रामीण समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

    कार्यक्रम में रांची DC मंजुनाथ भजंत्री और DIG सह SSP रांची, चंदन कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता की अहमियत पर जोर देते हुए सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय योगदान की अपील की।

    नशा नशा

    कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

    • लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से भाग लिया।

    • निजी और सरकारी उच्च विद्यालयों के 300 से अधिक प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

    • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) झारखंड ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी संबोधन प्रस्तुत किया।

    • सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (सीआईपी) और रिनपास के प्रतिनिधियों ने नशे की लत से मुक्ति के उपाय और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की।

    • सिविल सर्जन सदर रांची ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों तथा नशामुक्ति के लिए व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

    स्वस्थ एवं जागरूक समाज का करें निर्माण- DC :

    रांची DC मंजुनाथ भजंत्री ने नशे को सामाजिक बुराई करार देते हुए कहा, “नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी बाधित करता है। हमारा लक्ष्य है कि रांची जिले के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा नशे के खतरे से अवगत होकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करें।”

    उन्होंने जिले में नशामुक्ति केंद्रों, परामर्श सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। साथ ही सभी को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

    नशा

    जागरूकता रैली एवं अन्य कार्यक्रम:

    कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नशे के खिलाफ नारे लगाए गए। जिला स्तरीय पेंटिंग, क्विज, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

    नशा नशा नशा

    वहीं SSP चंदन कुमार सिन्हा ने नशे की तस्करी और अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई का उल्लेख किया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

    इस मौके पर DDC रांची सौरभ कुमार भुवानिया, ग्रामीण SP प्रवीण पुष्कर, SDO सदर उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, डीएसपी एचक्यू-1 अमर कुमार पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, सहायक प्रशासक रांची नगर निगम निकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, रिनपास एवं सीआईपी के प्रतिनिधि तथा एनसीबी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    बता दें कि यह कार्यक्रम जिला समाज कल्याण शाखा रांची द्वारा आयोजित किया गया था। जहां अंत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए युवाओं और समाज के सभी वर्गों को इस लड़ाई में एकजुट होने का संदेश दिया।

    Also Read : हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, जेसीबी-हाईवा सहित 6 गाड़ियों को ज’ला डाला

    anti-drug campaign Aryabhatta Auditorium Awareness Program Chandan Kumar Sinha CIP civil surgeon Collective Participation De-addiction Center District Administration District-Level Program Drug-Free Society educational institutions government initiative. Health Campaign ill-effects of drugs Jharkhand Government Manjunath Bhajantri NCB Jharkhand NCB झारखंड public awareness Ranchi district Rinpas rural community Social Awareness Statewide Campaign Student Awareness Teacher Participation Youth Awareness आर्यभट्ट सभागार ग्रामीण समुदाय चंदन कुमार सिन्हा छात्र जागरूकता जनजागरूकता जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रशासन जिला स्तरीय कार्यक्रम झारखंड सरकार नशा मुक्त समाज नशा मुक्ति केंद्र नशा विरोधी अभियान नशे के दुष्प्रभाव मंजुनाथ भजंत्री युवाओं में जागरूकता रांची जिला राज्यव्यापी अभियान शिक्षक भागीदारी शिक्षा संस्थान सरकारी पहल सामाजिक जागरूकता सामूहिक सहभागिता सिविल सर्जन स्वास्थ्य अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ पीरटांड़ में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन
    Next Article धनबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.