Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में कांग्रेस ने निकाला ‘संविधान बचाओ पैदल यात्रा’, BJP पर साधा निशाना
    ट्रेंडिंग

    पटना में कांग्रेस ने निकाला ‘संविधान बचाओ पैदल यात्रा’, BJP पर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संविधान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजधानी पटना में ‘संविधान बचाओ पैदल यात्रा’ का आयोजन किया. इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की है. जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया. यह पदयात्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होकर राजापुर पुल होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल, बांस घाट पर समाप्त हुई. यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” के नारे लगाए और देश में संविधान की रक्षा का संदेश दिया.

    राजेश राम ने इस मौके पर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है और पिछले दस वर्षों में उसने धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा, “यह देश संविधान से चलेगा, किसी के मनमाफिक नहीं.” प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव इस बात का प्रमाण है कि जनता ने भाजपा के “400 पार” के नारे को नकार दिया और संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष को समर्थन दिया. उन्होंने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और न्यायपालिका को चुनौती देने का आरोप भी लगाया.

    कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य संविधान में निहित अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. पार्टी ने इस कार्यक्रम को महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से जोड़ते हुए लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक कदम बताया.

    Also Read : ध्वनि प्रदूषण रोक पर रांची छोड़ अन्य जिलों की नहीं मिली रिपोर्ट, HC नाराज

    Also Read : भामाशाह जयंती पर JDU कार्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, CM ने खुद किया नेताओं का स्वागत

    Also Read : “मईयां” के आधार सीडिंग के लिये रांची में लगा कैंप

    Also Read : 1 मई से ATM निकासी शुल्क में होगा बड़ा बदलाव, जानें क्या

    Bans Ghat Bihar Congress Congress protest Congress workers Dr. Rajendra Prasad memorial Indian politics Jai Bapu Jai Bhim Jai Samvidhan patna political march protect the Constitution Rajesh Ram Sadaqat Ashram Save Constitution March Tricolor March कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदर्शन जय बापू जय भीम जय संविधान डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि तिरंगा यात्रा पटना बांस घाट बिहार कांग्रेस भारतीय राजनीति राजनीतिक पदयात्रा राजेश राम सदाकत आश्रम संविधान की रक्षा संविधान बचाओ यात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआइडिया से प्रोटोटाइप और प्रोडक्ट तक की यात्रा कम से कम समय में हो पूरी : PM
    Next Article 1 महीने बाद आई बेटे की लाश, ताबूत खुला तो दंग रह गया परिवार

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.