Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 5:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»1 महीने बाद आई बेटे की लाश, ताबूत खुला तो दंग रह गया परिवार
    चाईबासा

    1 महीने बाद आई बेटे की लाश, ताबूत खुला तो दंग रह गया परिवार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अहलाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के मनोहरपुर में मरीन इंजीनियर अहलाद नंदन महतो के पार्थिव शरीर के इंतजार में डूबे तरतरा गांव के लोगों को उस वक्त गहरा सदमा लगा, जब ताबूत खोलने पर किसी और का शव निकला। एक महीने के लंबे इंतजार के बाद भी अपने लाल के अंतिम दर्शन न कर पाने की पीड़ा ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।

    तरतरा गांव का युवा अहलाद नंदन महतो सपनों को समंदर में संजोने निकला था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 27 मार्च को ईरान के चरक बंदरगाह पर हुए एक हादसे ने उसके सपनों के साथ-साथ परिवार और गांव की उम्मीदों को भी चकनाचूर कर दिया। करीब एक महीने की प्रतीक्षा के बाद रविवार को विशेष विमान से जब अहलाद का पार्थिव शरीर कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा और सोमवार रात उनके पैतृक गांव लाया गया, तो हर आंख नम थी। गांव में भारी भीड़ उमड़ी थी लेकिन ताबूत खोलते ही सब कुछ बदल गया। उसमें अहलाद के स्थान पर जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के युवक मरीन इंजीनियर शिवेंद्र प्रताप सिंह का शव निकला।

    यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जो आंखें अपनों के अंतिम दर्शन को तरस रही थीं, वे शोक और आक्रोश से भर उठीं। पूरा गांव मातम में डूब गया। परिजनों ने रोते-बिलखते हुए प्रशासन और विदेश मंत्रालय से न्याय की गुहार लगाई।

    स्थानीय प्रशासन ने हालात की गंभीरता को समझते हुए फौरन हस्तक्षेप किया। शिवेंद्र प्रताप सिंह के पार्थिव शरीर को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के शीतगृह भेज दिया गया, ताकि उत्तर प्रदेश से आने वाले उनके परिजनों को सौंपा जा सके। अब अहलाद का पार्थिव शरीर लाने के लिए परिवार को एक बार फिर कोलकाता जाना पड़ेगा।

    अहलाद के बड़े भाई रघुनंदन महतो ने मंगलवार को बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर जब उन्होंने शव की पहचान करनी चाही थी, तो अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सब कुछ सही है। ताबूत पर नाम और भारतीय दूतावास का प्रमाणपत्र देखकर वे भी आश्वस्त हो गए थे लेकिन घर पहुंचने पर जब ताबूत खोला गया, तो यह घटना सामने आई।

    रघुनंदन महतो ने ईरान स्थित भारतीय दूतावास की चूक पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि इस घोर लापरवाही ने दो-दो परिवारों का दिल तोड़ दिया है।

    Also Read : बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं विशेष परीक्षा के Admit Card, EXAM 14-15 मई को

    Ahlad Nandan Mahato body identification body mix-up chaibasa coffin condolence news emotional shock Family's grief india news Jharkhand news last rites Manoharpur marine engineer mortal remains Tartara village village in mourning अंतिम दर्शन अहलाद नंदन महतो गांव में शोक चाईबासा झारखंड समाचार तरतरा गांव ताबूत परिवार की पीड़ा पार्थिव शरीर भारत समाचार भावनात्मक सदमा मनोहरपुर मरीन इंजीनियर मृत शरीर पहचान शव की अदला-बदली शोक समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में कांग्रेस ने निकाला ‘संविधान बचाओ पैदल यात्रा’, BJP पर साधा निशाना
    Next Article पांकी में युवक से लूट, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    Related Posts

    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.