Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने ‘लक्ष्य-2024’ जनसंवाद अभियान की शुरुआत की, पांच प्रमंडलों में छह टीमों को मिली जिम्मेवारी
    झारखंड

    कांग्रेस ने ‘लक्ष्य-2024’ जनसंवाद अभियान की शुरुआत की, पांच प्रमंडलों में छह टीमों को मिली जिम्मेवारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर आसन्न चुनाव की तैयारी के तहत ‘लक्ष्य-2024’ नामक जनसंवाद अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 4 अक्टूबर से राज्य के पांच प्रमंडलों में शुरू हुआ है. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने पांच प्रमंडलों में छह टीमों का गठन किया है. ये टीमें नुक्कड़ सभा, जनसभा और जनता से सीधा संवाद करने का कार्य करेंगी.

    प्रदेश अध्यक्ष ने खुद संभाला मोर्चा

    मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में कोल्हान प्रमंडल के लिए केशव महतो कमलेश ने नेतृत्व संभाला है. जबकि अन्य प्रमंडलों के लिए विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. आज बोकारो, रामगढ़, मनिका, रांची जिला के कांके और हटिया विधानसभा में चुनावी शंखनाद की शुरुआत की गई. कल 5 अक्टूबर को चाईबासा, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, सिमडेगा, कोलेबिरा और डालटेनगंज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कांके में जनसंवाद अभियान को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि भाजपा ने डेढ़ दशक से अधिक समय तक सत्ता में रहकर झारखंड को खोखला कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जल, जंगल और जमीन को पूंजीपतियों को सौंप दिया और आदिवासी, दलित और ओबीसी समुदाय को भूखा रहने के लिए छोड़ दिया.

    बेटियों को सबल बनाने का प्रयास

    डॉ. बलमुचू ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ जैसे कार्यक्रम लाकर राज्य की बेटियों को आर्थिक रूप से सबल बनाने का प्रयास किया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इस योजना को बंद करवाने के लिए अदालत तक गई है. कार्यक्रम में अजय नाथ शाहदेव, सुरेश बैठा, गीताश्री उरांव, निरंजन पासवान, रामाकांत आनंद, और नेली नाथन ने भी संबोधित किया.

    आदिवासी ओबीसी कांके कांग्रेस केशव महतो कमलेश चाईबासा चुनावी तैयारी चुनावी शंखनाद जंगल जनसभा जनसंवाद अभियान जमीन जल झारखंड डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू दलित धनबाद नुक्कड़ सभा प्रमंडल बोकारो भाजपा महात्मा गांधी रामगढ़ लक्ष्य-2024 सुबोधकांत सहाय हजारीबाग हटिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम राहत कोष से इलाज के लिए 25 मरीजों को मिले 59 लाख, जानें कौन मरीज ले सकते है लाभ
    Next Article एनसीएसटी की बैठक, बोकारो स्टील प्लांट से इन मुद्दों पर मांगा जवाब

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026
    झारखंड

    जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बिशप सिमांत तिर्की के निधन पर सुबोधकांत सहाय और शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया शोक, बताया – समाज के लिए अपूरणीय क्षति

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

    October 30, 2026
    Latest Posts

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026

    जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

    October 30, 2026

    नगालैंड से बिहार तक चल रहा था AK-47 की तस्करी का खेल, NIA ने फरार आरोपी को दबोचा

    October 30, 2026

    गाड़ी आपकी, लाखों का कैश हमारा… और ओरमांझी में ठगी के अनोखे खेल का खुलासा

    October 30, 2026

    Breaking घाघरा मौजा में 96 डीसमील जमीन बना राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत के हत्या का कारण, रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.