Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 10:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एनसीएसटी की बैठक, बोकारो स्टील प्लांट से इन मुद्दों पर मांगा जवाब
    झारखंड

    एनसीएसटी की बैठक, बोकारो स्टील प्लांट से इन मुद्दों पर मांगा जवाब

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की बैठक होटल बीएनआर चाणक्य में डा. आशा लकड़ा और निरुपम चाकमा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बोकारो स्टील प्लांट से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. यह बैठक एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन द्वारा 22 अगस्त को उठाई गई आपत्तियों के संदर्भ में आयोजित की गई थी. इस दौरान बोकारो स्टील प्लांट के चेयरमैन और निदेशक उपस्थित नहीं थे. हालांकि उन्होंने बाद में दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में जाकर माफी मांगी. आयोग ने बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों से सवाल किए और जवाब मांगा है. आयोग ने बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन से इन सभी मुद्दों पर डाटा और पूरी जानकारी भी मांगी है.

    ये है मुख्य मुद्दे

    • भूमि अधिग्रहण और मुआवजा: बोकारो स्टील प्लांट के लिए 26,908.56 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था, जिससे 49 गांव प्रभावित हुए. अधिकारियों ने यह बताया कि विस्थापितों को मुआवजा मिला या नहीं, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है.
    • रोजगार: प्लांट में 17,844 लोगों को नौकरी दी गई है, लेकिन आयोग ने एसटी कर्मियों की सूची और विस्तृत रिपोर्ट की मांग की.
    • निर्णायक पदों में अनुपस्थिति: बोकारो स्टील प्लांट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में कोई एसटी अधिकारी नहीं है.
    • स्कूल और कौशल विकास: प्लांट द्वारा खाली जमीन पर 18 स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन विस्थापितों के बच्चों को लाभ नहीं मिल रहा है. कौशल प्रशिक्षण के नाम पर केवल एक आईटीआई है, जिसमें 300 विद्यार्थी हैं. जिनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
    • सीएसआर का कार्यान्वयन: सीएसआर के तहत विस्थापितों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. आयोग ने निर्देश दिया कि स्कूल फीस में छूट भी प्रदान की जाए.
    • रिक्तियां और प्रमोशन: एसटी कर्मियों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है और बैकलॉग में भी कोई रिक्ति नहीं है.

     

    एसटी कर्मियों एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन जानकारी डा. आशा लकड़ा निरुपम चाकमा बैठक बोकारो स्टील प्लांट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स भूमि अधिग्रहण माफी मुआवजा मुद्दे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग रिपोर्ट रोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने ‘लक्ष्य-2024’ जनसंवाद अभियान की शुरुआत की, पांच प्रमंडलों में छह टीमों को मिली जिम्मेवारी
    Next Article एंटी करप्शन ब्यूरो ने मुखिया पति को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.