Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»कांग्रेस ने डॉ मशकूर अहमद उस्मानी को छह साल के लिए किया निष्कासित, निर्दलीय लड़ रहे चुनाव
    बिहार

    कांग्रेस ने डॉ मशकूर अहमद उस्मानी को छह साल के लिए किया निष्कासित, निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मशकूर अहमद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga :  दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व छात्र नेता और नेता डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी पत्र में कहा है कि उस्मानी ने पार्टी लाइन का उल्लंघन करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

    प्रदेश कांग्रेस के इस फैसले के बाद डॉ. उस्मानी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई टिकटों की खरीद-बिक्री करने वाले गुट के दबाव में की गई है। उन्होंने दावा किया कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता सच्चाई जानती है और इस बार गठबंधन या महागठबंधन नहीं, बल्कि जनता की जीत होगी।

    इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें वे जाले के भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह तस्वीर दरअसल महावीर झंडा उत्सव की है, जो हर साल दोघरा गांव में आयोजित होता है। उन्होंने बताया कि वे सनातन धर्म के अनुयायी हैं और उनका धर्म सभी का सम्मान करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को राजनीतिक रूप से गलत अर्थों में पेश किया जा रहा है।

    इस पूरे घटनाक्रम ने जाले विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है। कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चा तेज हो गई है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने वाले डॉ. उस्मानी को कुछ स्थानीय संगठनों का समर्थन भी मिलने की खबर है।

     

    ऋषि मिश्रा कांग्रेस जाले विधानसभा दरभंगा निर्दलीय प्रत्याशी निष्कासन बिहार चुनाव 2025 भाजपा मशकूर अहमद उस्मानी महागठबंधन राजनीति सोशल मीडिया विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेसारी लाल यादव बोले – PM मोदी का प्रशंसक हूं, उन्होंने कभी…
    Next Article बाबूलाल के AI वीडियो से गरमाया घाटशिला उपचुनाव, BJP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.