Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आल झारखंड ड्राइवर महासंघ का सम्मेलन, चालकों के सम्मान और बेहतरी पर चर्चा
    झारखंड

    आल झारखंड ड्राइवर महासंघ का सम्मेलन, चालकों के सम्मान और बेहतरी पर चर्चा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: आल झारखंड ड्राइवर महासंघ ने एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन बोरियो के डाक बंगला परिसर में किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष वकील महतो ने की, जबकि प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार रुज और अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई. भव्य बाइक और वाहन रैली निकाली गई जो प्रखंड से शुरू होकर राजमहल, महाराजपुर, सकरी गली और साहिबगंज होते हुए पुनः बोरियो वापस लौटी. सम्मेलन में महासंघ के जिला और प्रखंड कमेटी के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त सदस्यों को सम्मानित किया गया. प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार रुज ने वाहन चालकों के कल्याण के लिए संघ के गठन को जरूरी बताते हुए प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य वाहन चालकों को मजबूती प्रदान करना और उनकी सुविधाओं के लिए सरकार से गुहार लगाना है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार के ज्यादातर कार्यालयों में भाड़े के चालकों की सेवाएं ली जाती हैं. उनके स्थायी रोजगार की मांग की जाएगी.

    ड्राइवरों को दिलाएंगे सम्मान

    संघ के जिला अध्यक्ष वकील महतो ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा, ड्राइवर समाज का एक ऐसा वर्ग है जो प्रतिदिन लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है. फिर चाहे बच्चों को स्कूल लाना हो या ऑफिस जाना हो. ड्राइवरों को उचित सम्मान और स्थायी रोजगार की कमी महसूस होती है. इस संघ का गठन उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के कार्यालयों में भाड़े पर काम करने वाले चालकों को स्थायी नौकरी की सुविधा मिलनी चाहिए. इसके अतिरिक्त स्थानीय कंपनियों में स्थायी रूप से नौकरी की सुविधाएं देने की बात भी की गई, ताकि चालकों के परिवारों को स्थायी जीविका का साधन उपलब्ध हो सके.

    ये रहे मौजूद

    महासम्मेलन के दौरान संघ के जिला उपाध्यक्ष जगत पंडित, सचिन रोशन जलाल, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लिन अंसारी, और कोषाध्यक्ष हीरालाल समेत जिले भर से बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित थे.

     

    आल झारखंड ड्राइवर महासंघ डाक बंगला बाइक रैली बोरियो महाराजपुर महासम्मेलन राजमहल वकील महतो वाहन चालक कल्याण वाहन रैली सकरी गली सम्मानित सदस्य सरकारी कार्यालय साहिबगंज सुकुमार रुज स्थायी रोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांझा सेवा के फ्री हेल्थ कैंप में 400 लोगों ने कराया चेकअप, डॉक्टरों ने दी सलाह
    Next Article चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में बोले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जेएमएम-कांग्रेस ने राज्य का विकास रोक दिया

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.