Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में बोले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जेएमएम-कांग्रेस ने राज्य का विकास रोक दिया
    जोहार ब्रेकिंग

    चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में बोले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जेएमएम-कांग्रेस ने राज्य का विकास रोक दिया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार हाई स्कूल के मैदान में गोमिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व आजसू के केन्द्रीय महासचिव और गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अपने भाषण में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर तीखी आलोचना की. उन्होंने कहा, झारखंड आंदोलन को बेचने वाली जेमएएम और खरीदने वाली कांग्रेस ने राज्य के विकास को ठप कर दिया है. 40 वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहने वाली जेएमएम ने राज्य के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया. जनता ने इनकी दूसरी पीढ़ी को मौका तो दिया, लेकिन उन्होंने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है.

    सरकारी कार्यालय में भटक रहे लोग

    सुदेश महतो ने राज्य की वर्तमान स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि कई महीनों से लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है. राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए लोग सालों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से लोग अपने खाता जमीन तक का ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं करा पा रहे है. कई बार जमीन के वाजिब मालिक की जगह दूसरे के नाम से ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है.

    चुनाव से पहले लुभावने वादे

    आजसू के वरीय उपाध्यक्ष और गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हेमन्त सरकार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, चुनाव से पहले लुभावने वादे करने वाली हेमन्त सरकार ने जनता से किए एक भी वादा को पूरा नहीं किया. यह सरकार नए-नए वादे करके जनता को भ्रमित कर रही है. स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति का वादा करके सत्ता में आई सरकार ने इन नीतियों को लागू नहीं किया. पांच लाख नौकरियों का वादा पूरा न करके युवाओं को ठगने का काम किया है. इस सरकार के दिन अब गिनती के बचे हैं.”

    मौके पर हजारों चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया. मंच पर उमाकांत रजक, काशी नाथ सिंह, कौशल्या देवी सहित जिला के कई नेता, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य भी उपस्थित रहे. मंच का संचालन राजेश विश्कर्मा ने किया और कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ली.

    आजसू कांग्रेस गोमिया विधानसभा चूल्हा प्रमुख सम्मेलन जेएमएम झारखंड राजनीति झारखंड विकास डॉ लंबोदर महतो पार्टी नेतृत्व पेटरवार हाई स्कूल बेरमो अनुमंडल राजनीतिक आलोचना राजनीतिक स्थिति शपथ ग्रहण सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआल झारखंड ड्राइवर महासंघ का सम्मेलन, चालकों के सम्मान और बेहतरी पर चर्चा
    Next Article बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा जेएमएम का दामन, पार्टी को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.