रांची: वाल्मीकि नगर हरमू रोड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने आज युवाओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता दिलाई. युवाओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को आदर्श मानकर झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में सम्मिलित हो रहें हैं. सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि वीर शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के आदर्शों पर चलते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार को आगे बढ़ाना है. साथ ही सभी लोगों के हर सुख दुख में साथ खड़ा रहना है. मैं हमेशा आप लोगों के साथ हर समय खड़ी रहूंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में नन्द किशोर सिंह चंदेल,सोमू बनर्जी,अमन ठाकुर,साकिर ने अपना योगदान दिया. प्रवेश कुमार के नेतृत्व में प्रवीण कुमार, हेमंत वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, प्रियांशु पवार, शुभम कुमार, अमन कुमार, अमित कुमार, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, बाबूलाल जेडिया, ओमकार कुमार, कुणाल कुमार, चंदू कुमार, अंतू कुमार, राहुल जेड़िया, हर्ष कुमार, मनीष कुमार, यशपाल कुमार, मोनू कुमार, नितिन चावरिया, राहुल जेडिया, राजवीर राम, राहुल पवार, राजू राम, रवि कुमार, रोहित राम, सचिन राम, सागर राम, शिवा राम, सन्नी, राजू जेड़िया, अंशु कुमार, बादल कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की.
बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा जेएमएम का दामन, पार्टी को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

