Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत शिकायतवाद दायर
    झारखंड

    धनबाद कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत शिकायतवाद दायर

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत शिकायतवाद दायर किया गया है. उनके आजादी और गांधीजी पर दिए विवादित बयान के बाद धनबाद कोर्ट में शिकायतवाद दायर की गई है. शिकायतवाद में कंगना के बयान को देशद्रोही और भारत को नीचा दिखाने वाला बताया गया है. सामाजिक कार्यकर्ता इजहार अहमद उर्फ बिहारी ने अपने शिकायतवाद में कोर्ट से फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आदेश देने की मांग की है. इस मामले की सुनवाई 20 नवंबर को होगी.

    बयान से पहुंचा आघात

    सामाजिक कार्यकर्ता इजहार अहमद ने कहा कि कंगना के बयान से उनको आघात पहुंचा है क्योंकि यह भारत को नीचा दिखाने वाला बयान है. सभी को मालूम है देश को आजादी कब मिली और कैसे मिली. उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से इंकार के बाद वे कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने कोर्ट से कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आदेश देने की मांग की है.

    कंगना ने क्या दिया था बयान

    बता दें कि कंगना रनौत ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘देश को आजादी 2014 के बाद मिली है उससे पहले मिली आजादी एक भीख थी’ इस बयान का पूरे देश में विरोध हो रहा है. अब इसी बयान को लेकर धनबाद कोर्ट में भी शिकायतवाद दायर किया गया है.

    पद्मश्री वापस लेने की मांग

    कंगना के बयान के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने देश के माननीय राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लिए जाने की मांग की है. साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाए जाने की अपील की है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs NZ 1st T20 : न्यूजीलैंड पर जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के नये दौर की शानदार शुरूआत
    Next Article हरियाणा से 1436 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रांची पहुंचे एक फैन की धौनी ने की विश पूरी, प्रशंसक बोला-धौनी I LOVE U

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.