Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs NZ 1st T20 : न्यूजीलैंड पर जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के नये दौर की शानदार शुरूआत
    खेल-सिनेमा

    IND vs NZ 1st T20 : न्यूजीलैंड पर जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के नये दौर की शानदार शुरूआत

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर : टी20 विश्व कप के खराब प्रदर्शन के गम को भुलाते हुए भारत ने नये कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में जीत के साथ शुरूआत की. जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य भारत ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

    केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट हो गए जबकि टी20 विश्व कप से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर सहज नहीं दिखे और पांच रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिए. पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने आते ही डेरिल मिशेल को चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में रविंद्र रचिन को कैच दे बैठे.

    इसके बाद हालांकि ऋषभ पंत ने विजयी रन बनाकर भारत को जीत दिलाई. इससे पहले मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 164 रन बनाए. गुप्टिल ने 42 गेंद में 70 और चैपमैन ने 50 गेंद में 63 रन की पारी खेली.

    एक समय पर लग रहा था कि न्यूजीलैंड टीम 180 पार का स्कोर बनाएगी लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर रनगति पर अंकुश लगाया. अश्विन ने चार ओवर में 23 रन देकर और भुवनेश्वर कुमार ने 24 रन देकर दो दो विकेट लिए.

    इससे पहले दूसरे सत्र में ओस की आशंका को देखते हुए भारत के नये कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. वेंकटेश अय्यर को भारतीय टीम में पदार्पण का मौका मिला जबकि रविवार को आस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप फाइनल हारी कीवी टीम में कार्यभार प्रबंधन के लिए चार बदलाव किए गए.

    टी20 विश्व कप में लय हासिल करने के लिए जूझते रहे भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में स्विंग हासिल कर ली. उन्होंने खूबसूरत आउटस्विंगर पर डेरिल मिशेल को पवेलियन भेजा. न्यूजीलैंड का स्कोर पावरप्ले के बाद एक विकेट पर 41 रन था. दीपक चाहर के एक ओवर में 15 रन बने जिन्होंने बेहद शॉर्ट या जरूरत से ज्यादा फुललैंग्थ गेंद डाली.

    हांगकांग में जन्मे चैपमैन ने छठे ओवर में चाहर को एक चौका और एक छक्का लगाया. दस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 65 रन था. इसके बाद अगले तीन ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए. चैपमैन ने अक्षर पटेल को अगले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर 15 रन निकाले. पहले हांगकांग के लिए खेल चुके चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए पहला अर्धशतक जमाया.

    दूसरे छोर पर गुप्टिल ने मोहम्मद सिराज को छक्का जड़ा. अश्विन 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिये लौटे और न्यूजीलैंड को दो झटके दिए. न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 123 रन था. चैपमैन और ग्लेन फिलिप को अश्विन ने पवेलियन भेजा.

    गुप्टिल ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और भुवनेश्वर कुमार को 16वें ओवर में डीप एक्स्ट्रा कवर पर छक्का लगाया. वह 18वें ओवर में आउट हुए जिससे न्यूजीलैंड 180 के पास नहीं पहुंच सका. भारत ने आखिरी पांच ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजल कर नीति के खिलाफ मेयर का धरना, राजभवन के सामने प्रदर्शन
    Next Article धनबाद कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत शिकायतवाद दायर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.