Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सामूहिक सोलर खेती से बदलेगी झारखंड के किसानों की तकदीर, सरकार खरीदेगी बिजली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    झारखंड

    सामूहिक सोलर खेती से बदलेगी झारखंड के किसानों की तकदीर, सरकार खरीदेगी बिजली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा और दूरगामी ऐलान किया है। रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम  सीएम ने कहा कि अब खेतों का उपयोग केवल पारंपरिक खेती तक ही सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी खाली और बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन करने का सुझाव दिया।

    सरकार की इस नई पहल के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामसभा के माध्यम से सामूहिक सोलर खेती की जा सकेगी और उत्पादित बिजली की खरीदारी सीधे राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस योजना से ग्रामीणों की आय में इजाफा होगा और वे आर्थिक रूप से समृद्ध व आत्मनिर्भर बनेंगे। सिंचाई की सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेती को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए लिफ्ट इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    उन्होंने संताल परगना में इस दिशा में हुई उल्लेखनीय प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में इन्हीं योजनाओं को अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सशक्तीकरण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीणों के सबसे करीब होते हैं और वे ग्राम पंचायत व्यवस्था का आधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का वास्तविक विकास तभी संभव है जब गांव मजबूत होंगे, क्योंकि गांव ही राज्य की जड़ें हैं और मजबूत जड़ों पर ही विकास का पेड़ खड़ा हो सकता है।

    सरकार की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पंचायत सेवकों से लेकर उच्च अधिकारियों तक एक सशक्त ढांचा मौजूद है, जो जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जब इन दोनों व्यवस्थाओं का समन्वय बेहतर होगा, तभी विकास की गति को और अधिक तेज किया जा सकेगा। इसी कड़ी में उन्होंने ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए इसे एक परिवर्तनकारी पहल बताया।

    उन्होंने कहा कि यह योजना महज पुरस्कार देने के लिए नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य पंचायतों में नवाचार, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कार्य करने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से वे अपने क्षेत्रों में सुशासन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

    Also Read : PM मोदी के हाथों का 10 रुपये का नोट बना ‘अनमोल धरोहर’, खरीदने के लिए लगी 1 लाख की बोली!

    government policy Hemant Soren Jharkhand news Jharkhand Solar Farming Panchayat Protsahan Puraskar Renewable Energy India Rural Development Jharkhand Solar Power Scheme किसान योजना ग्रामीण विकास झारखंड न्यूज झारखंड सोलर खेती पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार बिजली उत्पादन मुखिया सम्मेलन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा शुरू, 1298 पदों के लिए 13 हजार अभ्यर्थी शामिल
    Next Article रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला RUTA प्रतिनिधिमंडल, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026
    झारखंड

    जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बिशप सिमांत तिर्की के निधन पर सुबोधकांत सहाय और शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया शोक, बताया – समाज के लिए अपूरणीय क्षति

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

    October 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: राहुल दुबे गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली

    October 30, 2026

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026

    जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

    October 30, 2026

    नगालैंड से बिहार तक चल रहा था AK-47 की तस्करी का खेल, NIA ने फरार आरोपी को दबोचा

    October 30, 2026

    गाड़ी आपकी, लाखों का कैश हमारा… और ओरमांझी में ठगी के अनोखे खेल का खुलासा

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.