Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (RUTA) का एक प्रतिनिधिमंडल पदाधिकारियों से मुलाकात के लिए पहुंचा। इस दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा देने और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने जैसे विषयों पर बातचीत हुई।
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला RUTA प्रतिनिधिमंडल, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

