Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»कमिश्नर का अल्टीमेटम : 30 नवंबर तक हटें सभी पुराने वाहन और सड़क किनारे गैराज
    बिहार

    कमिश्नर का अल्टीमेटम : 30 नवंबर तक हटें सभी पुराने वाहन और सड़क किनारे गैराज

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025No Comments3 Mins Read17
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अब पूरी तरह एक्शन मोड शुरू कर दिया है। प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शहर में यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

    बैठक में कमिश्नर पराशर ने कहा कि शहर की सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से बने वाहन मरम्मत गैराज और जर्जर खड़ी गाड़ियाँ जाम और सुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैं। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि सड़क किनारे बने सभी पुराने वाहन और गैराज 30 नवंबर तक हटाए जाएं। 1 दिसंबर के बाद सड़क किनारे किसी भी प्रकार की मरम्मत या गैराज गतिविधि नहीं होनी चाहिए।

    इसके अलावा, शहर के पार्किंग स्थलों में बिक्री के लिए खड़ी वाहनों की पहचान कर 1 दिसंबर तक उन्हें हटाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद यदि किसी पार्किंग स्थल पर वाहन बिक्री के लिए खड़े पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिला परिवहन अधिकारी को सड़क किनारे खड़ी सभी गाड़ियों की रात में वीडियोग्राफी कर सूची तैयार करने का आदेश भी दिया गया। कमिश्नर ने चेताया कि 1 दिसंबर के बाद अवैध रूप से पार्क की गई किसी भी गाड़ी को जब्त कर मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने शहर के अनावश्यक सड़क कट बंद करने, प्रमुख चौराहों पर जेबरा क्रॉसिंग बनाने और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त करने का भी निर्देश दिया।

    बैठक में यह भी तय हुआ कि शहर में अनियंत्रित चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा को निर्धारित नियमों और रूट-चार्ट के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे और अनधिकृत जगहों पर खड़ी या यात्री उतारने-चढ़ाने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    कमिश्नर पराशर ने कहा कि शहर में चल रही कई परियोजनाओं जैसे फुट ओवरब्रिज, अंडरपास, सड़क चौड़ीकरण और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं की प्रगति नियमित रूप से देखें और समयसीमा में पूरा करें।

    प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, सड़क किनारे वाहन न खड़ा करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें ताकि पटना को जाम मुक्त और सुरक्षित शहर बनाया जा सके।

    Also Read : पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 12 जिले भूकंप की ज्यादा जद में, नया सिस्मिक जोन मैप जारी

     

    Roadside vehicles and garages should be removed by November 30 strict action will be taken from December 1.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRBI ने HDFC Bank पर लगाया 91 लाख रुपये का जुर्माना… जानें क्यों
    Next Article आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद है अमरूद की पत्तियों की चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.