Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पूर्वी बिहार में बढ़ा भूकंप का खतरा : ये 14 जिले सबसे ज्यादा जोखिम में पहुंचे
    बिहार

    पूर्वी बिहार में बढ़ा भूकंप का खतरा : ये 14 जिले सबसे ज्यादा जोखिम में पहुंचे

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025No Comments2 Mins Read29
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूकंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भारत सरकार ने भूकंपीय खतरे के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव करते हुए अर्थक्वेक डिजाइन कोड–2025 जारी किया है। नए सिस्मिक जोनेशन मैप में पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के कई जिलों का भूकंप जोन बदल गया है। अब ये जिले पहले की तुलना में अधिक भूकंप जोखिम वाले क्षेत्र में आ गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब भवन निर्माण में अधिक भूकंपरोधी उपाय अपनाना अनिवार्य होगा।

    बिहार के 12 जिले पहुँचे सिस्मिक जोन–5 में

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि नए नक्शे के अनुसार भागलपुर, बांका, जमुई, सहरसा, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, मुंगेर, किशनगंज सहित कुल 12 जिले अब सिस्मिक जोन-5 में शामिल कर दिए गए हैं। पहले ये सभी जिले जोन-4 में थे, लेकिन अब इन्हें उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना गया है।

    भवन निर्माण के नियम होंगे सख्त

    विशेषज्ञों के अनुसार, इन जिलों में नए भवनों के लिए भूकंपरोधी डिज़ाइन अनिवार्य किए जाएंगे। सक्रिय फॉल्ट लाइन के पास बनने वाली इमारतों पर विशेष प्रावधान लागू होंगे। बढ़ती आबादी, तेजी से हो रहे निर्माण और कमजोर जमीन की वजह से भूकंप का खतरा पहले से अधिक बढ़ गया है।

    मधुबनी और दरभंगा जोन-6 में

    नए मानचित्र में मधुबनी और दरभंगा को सबसे ऊँचे जोखिम वाले सिस्मिक जोन-6 में रखा गया है। यह वही जोन है जिसे पहली बार देश में उच्चतम भूकंपीय खतरे वाले क्षेत्र के रूप में शामिल किया गया है। वहीं गया, रोहतास समेत दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिले जोन-3 में हैं, जिन्हें तुलनात्मक रूप से कम जोखिम वाला क्षेत्र माना गया है।

    हिमालयी क्षेत्र में भी बढ़ा खतरा

    नए मानचित्र में पूरे हिमालयी आर्क को भी पहली बार सर्वोच्च जोखिम जोन-6 में रखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि संभावित भूकंपीय टूटन अब लगातार दक्षिण दिशा की ओर बढ़ रही है और यह गतिविधि हिमालयी फ्रंटल थ्रस्ट तक देखी जा रही है।

    Also Read : राजधानी में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI खतरनाक स्तर पर पहुंचा

    12 districts of East Bihar and Kosi-Seemanchal are more vulnerable to earthquakes Earthquake threat increases in eastern Bihar: These 14 districts are most at risk new seismic zone map released नया सिस्मिक जोन मैप जारी पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 12 जिले भूकंप की ज्यादा जद में पूर्वी बिहार में बढ़ा भूकंप का खतरा : ये 14 जिले सबसे ज्यादा जोखिम में पहुंचे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI खतरनाक स्तर पर पहुंचा
    Next Article RBI ने HDFC Bank पर लगाया 91 लाख रुपये का जुर्माना… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    महाराष्ट्र: मराठी नहीं आती तो कटेगा चालान, नहीं चला सकेंगे कैब

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.