Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 8:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कहर बरपाने लगी सर्दी : चतरा सबसे ठंडा, न्यूनतम पारा पहुंचा 7.4 डिग्री, अभी और बढ़ेगी कनकनी
    झारखंड

    कहर बरपाने लगी सर्दी : चतरा सबसे ठंडा, न्यूनतम पारा पहुंचा 7.4 डिग्री, अभी और बढ़ेगी कनकनी

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पिछले कुछ दिनों से राज्य में अब ठंड सताने लगी है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के कारण सुबह और शाम में लोगों को काफी ठंड महसूस हो रहा है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राजधानी में आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. पश्चिमी दिशा से सर्द हवा रांची आ रही है. राजधानी की ओर सर्द हवा का रुख अभी बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है. आज सुबह हल्का कोहरा था लेकिन धूप आने के बाद यह हल्के हो गये. कांके का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं मैकलुस्कीगंज की बात करें तो न्यूनतम पारा सुबह में पांच डिग्री रहा.

    पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में चतरा और गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया. यहां दोनों जिलों का तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि राजधानी रांची का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा.

    मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दो तीन दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी. इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है. जिससे लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा. वहीं, सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाये रहने के कारण तापमान में नमी महसूस की जायगी. जिससे ठंड का एहसास अधिक होगा. विभाग ने जानकारी दी है कि 16 दिसंबर तक तापमान मुख्यतः साफ रहेगा. लेकिन तापमान में कमी के कारण लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा.

    वहीं, 14 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट नहीं होने की जानकारी दी गयी है. लेकिन सर्द हवाओं और कोहरा के कारण ठंड का असर बरकरार रहेगा. 16 दिसंबर तक राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. जबकि अधिकतम तापमन 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

    राजधानी रांची की बात करें तो राजधानी का मौसम 16 दिसंबर तक शुष्क रहेगा. इस दौरान सुबह और शाम लोगों को कोहरा का सामना करना पड़ेगा. लेकिन सुबह के बाद से ही धूप निकलेगी. ऐसे में दिन के समये थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है.

    इसे भी पढ़ें: Srimad Ramayan: 1 जनवरी से टीवी पर शुरू हो रही नई रामायण, ‘थंगाबली’ बने रावण, यहां देखें प्रोमो

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News Weather आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मौसम रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSrimad Ramayan: 1 जनवरी से टीवी पर शुरू हो रही नई रामायण, ‘थंगाबली’ बने रावण, यहां देखें प्रोमो
    Next Article सबरी दल भगवान राम को बेर का भोग लगाने को लेकर उत्साहित, पैदल यात्रा कर जायेंगे अयोध्या

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.