Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एशिया कप विवाद पर ICC की बड़ी कार्रवाई, सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना, हारिस रऊफ दो मैचों के लिए बैन
    खेल-सिनेमा

    एशिया कप विवाद पर ICC की बड़ी कार्रवाई, सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना, हारिस रऊफ दो मैचों के लिए बैन

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read38
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। अब तक खेले गए तीन मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। हालांकि, इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है।

    ICC ने सूर्यकुमार यादव को दी सजा

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच में हुई घटनाओं के लिए सजा दी है। ICC ने सूर्या पर उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उन्हें 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार पर “खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने” का आरोप लगाया गया है। उन्होंने भारतीय सेना का समर्थन करने और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले अपने बयान में ICC के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था।

    हारिस रऊफ पर लगा दो मैचों का बैन

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी एशिया कप के दौरान किए गए उल्लंघनों के चलते सजा मिली है। उन्हें दो बार 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया और कुल चार डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए हैं। इस वजह से रऊफ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैचों से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। रऊफ पर यह सजा भारत के खिलाफ दो अलग-अलग मैचों में अनुचित व्यवहार और ICC आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन के लिए दी गई है।

    एशिया कप में भारत का प्रदर्शन

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने यूएई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराया — लीग स्टेज, सुपर-4 और फाइनल में।

    अन्य खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई

    ICC ने इस घटना में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर भी नजर रखी है।

    • जसप्रीत बुमराह को 1 डिमेरिट पॉइंट मिला।
    • जबकि अर्शदीप सिंह और साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

    ICC की इस कार्रवाई के बाद सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ दोनों को भविष्य में अपने व्यवहार को लेकर अधिक सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

    Also Raed : वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज PM मोदी से मिलेगी

    Haris Rauf banned for two matches ICC takes major action in Asia Cup controversy Suryakumar Yadav fined एशिया कप विवाद पर ICC की बड़ी कार्रवाई सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना हारिस रऊफ दो मैचों के लिए बैन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिश्तवाड़ में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़
    Next Article मंडरो प्रखंड में किसानों को गेहूं बीज का वितरण, विधायक ने की स्टाफ की कमी पर नाराजगी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.