Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»महायोग के संयोग में मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान और दीपदान से मिलेगा अक्षय पुण्य
    धर्म/ज्योतिष

    महायोग के संयोग में मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान और दीपदान से मिलेगा अक्षय पुण्य

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार्तिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। यह पर्व महापुण्यदायक शिववास योग और सर्वार्थसिद्धि योग के संयोग में मनाया जाएगा, जिससे इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है।

    कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

    कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव पांच दिनों तक चलता है। यह हरि प्रबोधिनी एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा तिथि पर समाप्त होता है।
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।
    विष्णु पुराण में उल्लेख है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार धारण किया था।

    शुभ योग और तिथि

    इस बार की कार्तिक पूर्णिमा में आश्विन नक्षत्र, सिद्धि योग, शिववास योग और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग बन रहा है। ये योग इसे अत्यंत शुभ और सौभाग्यदायक बनाते हैं।

    • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 4 नवंबर, रात्रि 09:33 बजे
    • पूर्णिमा तिथि समाप्त : 5 नवंबर, संध्या 07:16 बजे

    गंगा स्नान और दीपदान का महत्व

    धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य ने कार्तिक पूर्णिमा को “महापवित्र पर्व” बताया है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है। पूर्णिमा के दिन तीर्थों में स्नान, विशेषकर पुष्कर तीर्थ में स्नान और दीपदान से दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है। संध्या समय त्रिपुरोत्सव मनाकर दीपदान करने से पुनर्जन्म और पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन शिवा, सम्भूति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा नामक छह कृत्तिकाओं की पूजा करने का भी विशेष महत्व है।
    गाय, घी, अनाज और वस्त्र का दान करने से समृद्धि बढ़ती है।

    राशिनुसार कार्तिक पूर्णिमा के उपाय

    मेष राशि :- कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कार्यों से निवृत्त होकर शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। साथ ही सफेद पुष्प भी अर्पित करें ते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 21 बार जप करें।

    वृष राशि :- अपने कार्य या व्यापार की गति को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो विष्णु के साथ गणेश के मंत्र का जाप करें। गेहूं से भरे बर्तन को मंदिर में दान कर दें।

    मिथुन राशि :- सुबह स्नान आदि के बाद 11 बेलपत्र लेकर, उन पर चंदन से ऊँ लिखकर, उनकी माला बनाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। सारे कार्य पूर्ण होगा।

    कर्क राशि :- भय से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं, तो आपको किसी नदी, तालाब के पास या अपने घर में ही चौदह दीपक जलाएं और उनमें से एक दीपक नल के पास जरूर जलाएं।

    सिंह राशि :- जीवन में सगलता के लिए आज सुबह स्नान आदि के बाद विष्णु और शिवलिंग की विधिवत पूजा करें। साथ ही शिवजी के ‘ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें।

    कन्या राशि :- श्री विष्णु की पूजा के समय एक पीले रंग का कपड़ा अर्पित करें। विष्णु की विधिवत पूजा करें।

    तुला राशि :- विष्णु पूजन से जीवन में धन-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी साथ ही शिव मन्दिर जाकर पहले शिवलिंग का जल से अभिषेक करें और फिर भगवान को धतूरा और भांग चढ़ाएं।

    वृश्चिक राशि :- बेसन के 21 लड्डू भगवान विष्णु को लड्डू चढ़ाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र बोलते हुए पूरे 21 लड्डू भगवान को चढ़ाएं और कपूर से भगवान की आरती करें।

    धनु राशि :- 11 बेलपत्र के साथ थोड़े-से तिल शिव जी को अर्पित करें। साथ ही गाय को जौ के आटे से बनी रोटियां खिलाएं।

    मकर राशि :- एक पीपल का पत्ता विष्णु के चरणों में ॐ नमो भगवते नारायणाय कहते हुए अर्पित करें।साथ ही किसी पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

    कुंभ राशि :- दूध में थोड़ा-सा केसर और कुछ फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए। साथ ही शिव जी के ‘ऊँ नमः शिवाय‘ मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।

    मीन राशि : – भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करने के बाद केले के वृक्ष में जल अर्पित करें। शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

    प्रसिद्ध ज्योतिष
    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
    8210075897

    Also Read : पूर्णिया में पूर्व सांसद परिवार की संदिग्ध मौ’त, पप्पू यादव ने मांगी निष्पक्ष जांच

    Kartik Purnima will be celebrated in conjunction with Mahayoga; bathing in the Ganga and donating lamps will bring eternal virtue. गंगा स्नान और दीपदान से मिलेगा अक्षय पुण्य महायोग के संयोग में मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया में पूर्व सांसद परिवार की संदिग्ध मौ’त, पप्पू यादव ने मांगी निष्पक्ष जांच
    Next Article किश्तवाड़ में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.