Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश आज राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, 19 नवंबर को होगा शपथग्रहण
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश आज राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, 19 नवंबर को होगा शपथग्रहण

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2025Updated:November 17, 2025No Comments2 Mins Read26
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया आज यानी सोमवार से शुरू हो रही है। CM नीतीश कुमार ने सुबह 11:30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंत्रिमंडल को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही वर्तमान मंत्रिपरिषद स्वतः समाप्त मानी जाएगी और सभी मंत्री पूर्व मंत्री कहलाएंगे। बैठक में परंपरागत रूप से CM के नेतृत्व के प्रति आभार प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।

    कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद CM नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही वर्तमान सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी और नई सरकार बनाने का रास्ता साफ होगा। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार वापस मुख्यमंत्री आवास लौटेंगे, जहां एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें एनडीए गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे और विधायक दल का नेता चुना जाएगा। परंपरा के अनुसार, नीतीश कुमार के एक बार फिर नेता चुने जाने की संभावना है।

    विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार उसी शाम राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिला है, इसलिए सरकार गठन में किसी प्रकार की अड़चन नहीं मानी जा रही है। दावा पेश होने के बाद राजभवन शपथग्रहण की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा। इस बार शपथग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में 19 नवंबर को होगा। प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बड़े मंच, वीवीआईपी गेट, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था और मीडिया गैलरी की तैयारी की जा रही है।

    गांधी मैदान में नीतीश कुमार इससे पहले भी दो बार 2005 और 2015 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इस बार भी जनता की सहभागिता बढ़ाने और भारी जनादेश का सम्मान करने के लिए गांधी मैदान को चुना गया है। 19 नवंबर को होने वाला शपथग्रहण केवल नई सरकार का उद्घाटन नहीं, बल्कि बिहार की नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत माना जा रहा है। एनडीए की बहुमत वाली सरकार से विकास, प्रशासन और स्थायित्व को लेकर जनता में बड़ी उम्मीदें हैं।

    Also Read : CM हेमंत सोरेन के नाम पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को फर्जी कॉल, गोंदा पुलिस कर रही मामले की जांच

    19 नवंबर को गांधी मैदान में होगा शपथग्रहण CM Nitish will submit his resignation to the Governor today CM नीतीश आज राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा swearing-in will take place on this day The process of forming a new government in Bihar begins today; swearing-in ceremony will take place on November 19 at Gandhi Maidan. इस दिन होगा शपथग्रहण बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया आज से शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 17 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में ठंड ने दी समय से पहले दस्तक, 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.