Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश ने शुरू किया महिला संवाद अभियान, 40 प्रचार वाहनों को दिखायी हरी झंडी
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश ने शुरू किया महिला संवाद अभियान, 40 प्रचार वाहनों को दिखायी हरी झंडी

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश कुमार ने आज यानी शुक्रवार को बिहार के महत्वाकांक्षी महिला संवाद अभियान की औपचारिक शुरुआत की. राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत अगले 60 दिनों में राज्य की दो करोड़ महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा. अभियान की शुरुआत करते हुए CM ने 40 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के 38 जिलों के लिए रवाना किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

    600 जगहों पर एक साथ शुरू हुआ संवाद कार्यक्रम

    अभियान के पहले दिन राज्यभर के 600 स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए. कुल मिलाकर 70 हजार स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है. गर्मी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन कार्यक्रमों को सुबह और शाम के समय आयोजित करने का निर्णय लिया है.

    CM

    महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना उद्देश्य

    राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि महिला संवाद अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है. विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे स्वयं सहायता समूह, जीविका, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी. कार्यक्रम के दौरान महिलाएं अपने गांव और टोले की समस्याएं तथा अपनी आकांक्षाएं खुलकर रख सकेंगी, जिससे नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.

    लालू यादव के बयान से गरमाई सियासत

    महिला संवाद यात्रा को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए CM नीतीश पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि “नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं”, जो राजनीतिक हलकों में विवाद का कारण बना. जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान की तीखी आलोचना की है. भाजपा ने लालू यादव की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं, जबकि जदयू ने उनकी सोच को “निकृष्ट और महिलाओं का अपमान” करार दिया है.

    2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह अभियान आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की रणनीति का अहम हिस्सा है. महिलाओं की बड़ी आबादी को सीधे जोड़ने की इस पहल से जमीनी स्तर पर राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही 225 सीटें जीतने का दावा किया है, और यह अभियान उस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

    Also Read : 22 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

    2025 Assembly Elections 2025 विधानसभा चुनाव bihar government Bihar news Bihar Politics Bjp Campaign Vehicles CM Nitish Kumar CM नीतीश कुमार Deputy CM Samrat Chowdhary Economic Empowerment Jdu Minister Shravan Kumar Minister Vijay Chowdhary Nitish Kumar’s Schemes political campaign Political Campaign.CM Nitish Kumar Rural Development Department Social Empowerment Two Crore Women women empowerment Women Welfare Women’s Dialogue Campaign आर्थिक सशक्तिकरण ग्रामीण विकास विभाग जदयू दो करोड़ महिलाएं नीतीश सरकार योजनाएं प्रचार वाहन बिहार राजनीति बिहार सरकार महिला कल्याण महिला संवाद अभियान महिला सशक्तिकरण विजय चौधरी श्रवण कुमार सम्राट चौधरी सामाजिक सशक्तिकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article22 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार
    Next Article सरियत-संविधान मामले में मंत्री हफीजुल हसन ने दी सफाई, बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.