Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम नीतीश कुमार ने पैदल यात्रियों के लिए लिया बड़ा फैसला
    ट्रेंडिंग

    सीएम नीतीश कुमार ने पैदल यात्रियों के लिए लिया बड़ा फैसला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार की सुबह राज्यवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लंबा पोस्ट साझा कर परिवहन विभाग को सड़कों पर पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पांच अहम निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट किया कि पैदल चलने वाले लोगों का सम्मान और उनका सुरक्षित जीवन प्राथमिकता है।

    20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया गया है। सात निश्चय-3 (2025-30) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) के तहत राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। इसी…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) February 21, 2026

    सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’

    सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा कि 20 नवंबर 2025 को नई सरकार के गठन के बाद सात निश्चय-3 (2025-30) के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसमें सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत राज्य के नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ती आमदनी और वाहनों की संख्या के चलते पैदल यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इसे देखते हुए राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल चलने वालों के अधिकारों और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।

    पांच बड़े निर्देश

    1. फुटपाथ निर्माण : शहरी क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित कर जल्द से जल्द फुटपाथ बनवाने का निर्देश।
    2. जेब्रा क्रॉसिंग : पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क पर चिन्हित स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी।
    3. फुट ओवर ब्रिज/अंडरपास : भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर और अंडरपास का निर्माण।
    4. वाहन चालकों का प्रशिक्षण : सभी सरकारी और निजी वाहन चालकों को पैदल यात्रियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण देना।
    5. ब्लैक स्पॉट चिन्हित करना : दुर्घटना संभावित जगहों पर फुटपाथ और सीसीटीवी कैमरा लगाना ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

    उद्देश्य और उम्मीद

    सीएम ने कहा कि इन सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द लागू कर राज्य की सड़कों पर पैदल यात्रियों का जीवन सुरक्षित और आसान बनाने का लक्ष्य है। उनका मानना है कि यह पहल पैदल चलने वालों के दैनिक जीवन में काफी मददगार साबित होगी।

    Also Read : त्योहार पर यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर समेत 3 रूटों पर स्पेशल ट्रेन

    Bihar Chief Minister Bihar road safety Black Spot Driver Training Foot Over Bridge Footpath Construction Nitish kumar Pedestrian Safety Respect for All-Easy Life Road Accident Prevention road improvement Saat Nischay-3 transport department underpass Zebra Crossing अंडरपास जेब्रा क्रॉसिंग नीतीश कुमार परिवहन विभाग. पैदल यात्री सुरक्षा फुट ओवर ब्रिज फुटपाथ निर्माण बिहार मुख्यमंत्री बिहार सड़क सुरक्षा ब्लैक स्पॉट वाहन चालक प्रशिक्षण सड़क दुर्घटना रोकथाम सड़क सुधार सबका सम्मान-जीवन आसान सात निश्चय-3
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहार पर यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर समेत 3 रूटों पर स्पेशल ट्रेन
    Next Article रांची नगर निगम चुनाव : मोरहाबादी में 300 वाहन जमा, 100 पर ब्लैकलिस्ट की तलवार

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.