Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश ने कृषि भवन में 315 अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश ने कृषि भवन में 315 अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश कुमार ने मीठापुर स्थित कृषि भवन में एक समारोह के दौरान 315 ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी एक महिला को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान मंच से घोषणा हुई कि वह महिला लखीसराय से हैं. कार्यक्रम के दौरान, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “चुनकर लखीसराय ही क्यों दिया गया?” इस पर कृषि विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने जवाब दिया, “यह एक संयोग था.” बता दें कि डिप्टी CM  विजय कुमार सिन्हा लखीसराय के रहने वाले हैं, और वहीं से चुनाव भी लड़ते हैं.

    इस कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं की आधारशिला रखी और नई पहलों की शुरुआत की. इनमें भोजपुर जिले के आरा में 144.72 करोड़ रुपए की लागत से कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना का कार्य प्रमुख था. यह महाविद्यालय राज्य में कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

    कृषि ऐप का शुभारंभ

    CM ने ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया. यह ऐप किसानों के लिए डिजिटल पासबुक की तरह कार्य करेगा, जिसमें लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान जैसी सूचनाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही इसमें मौसम पूर्वानुमान, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, फसल बाजार मूल्य, पौधा संरक्षण सुझाव और ‘बिहार कृषि रेडियो’ जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. CM ने 62 अनुमंडल स्तर के नए कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास भी किया, जिससे किसानों को योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी.

    डिप्टी सीएम ने कहा कि…

    कृषि भवन में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “आज कृषि विभाग के लिए ऐतिहासिक दिन है. कृषि क्षेत्र में नए-नए ऐप और तकनीकें लाई जा रही हैं. साथ ही सभी प्रखंड पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए हैं. भोजपुर के आरा में कृषि महाविद्यालय में आज उद्घाटन हुआ…”

    Patna, Bihar: At the Krishi Bhawan, Deputy CM Vijay Kumar Sinha says, “Today is a historic day for the agriculture department. New apps and technologies are being introduced in the agricultural sector. Also, the appointment letters for all block officers have been distributed.… pic.twitter.com/2pj9WkCcSz

    — IANS (@ians_india) May 19, 2025

    खरीफ महाअभियान की शुरुआत

    कार्यक्रम के दौरान सीएम और डिप्टी सीएम ने खरीफ महाअभियान 2025 के तहत किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये गाड़ियां राज्य भर के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की.

    Also Read : यूट्यूबर ज्योति के बाद अब एक और यूट्यूबर जांच एजेंसियों के रडार पर

    Agriculture Bhawan Agriculture Department appointment letters Bihar block horticulture officers coincidence Deputy CM Election Lakhisarai Minister Vijay Kumar Chaudhary Mithapur Nitish kumar Sanjay Agrawal Vijay Kumar Sinha woman appointment letter कृषि भवन कृषि विभाग चुनाव डिप्टी CM नियुक्ति पत्र नीतीश कुमार बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अधिकारी मंत्री विजय कुमार चौधरी महिला नियुक्ति पत्र मीठापुर लखीसराय विजय कुमार सिन्हा संजय अग्रवाल संयोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला से 40 हजार रुपये, जेवर और मोबाइल छिन ले गए अपराधी 
    Next Article झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से व्यक्ति की मौ’त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.