Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबा भोलेनाथ के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली मांगी
    झारखंड

    बाबा भोलेनाथ के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली मांगी

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: श्रावणी मेला शुरू होने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ देवघर बाबा मंदिर पहुंचे. बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग वैदिक मंत्रोचार और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन, चैन, सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया. दोनों ने पूजा-अर्चना के बाद पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया. इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर बाबा मंदिर पहुंचे, जहां पुजारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गर्भगृह में जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिव ही संसार को चलाते हैं और वे इस शिवधाम में कई बार आ चुके हैं और आगे भी आते रहेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवघर परिसदन पहुंचे जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे. वहीं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रावणी मेला की समीक्षा भी करेंगे.

    खुशहाली झारखंड बाबाधाम राज्य सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगृहमंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा बाइक सवार, पुलिस ने किया अरेस्ट
    Next Article हेमंत सोरेन की सरकार ने आदिवासियों का कल्याण करने की बजाय उनका शोषण किया: अमित शाह  

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.