Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बुंडू के तत्कालीन बीडीओ ललन कुमार सेवा से बर्खास्त, सीएम ने दी स्वीकृति
    जोहार ब्रेकिंग

    बुंडू के तत्कालीन बीडीओ ललन कुमार सेवा से बर्खास्त, सीएम ने दी स्वीकृति

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची जिले के बुंडू प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ और वर्तमान में निलंबित ललन कुमार को सेवा से बर्खास्त कर ी गयी है। उन्होंने इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। ललन कुमार के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने मनरेगा के तहत टुंगरी को हरा भरा करने हेतु सरकारी जमीन पर वृक्षारोपण की योजना में विधिवत स्वीकृत्यदेश एवं योजना कोड जिला प्रशासन से प्राप्त होने के पूर्व ही योजना के कार्यान्वयन हेतु कार्यादेश स्वयंसेवी संस्थाओं को निर्गत कर दिया जो निर्धारित प्रक्रिया एवं आदेश का उल्लंघन है ‘

    क्या है आरोप
    ललन कुमार के खिलाफ ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों के विरूद्ध गैर सरकारी संस्थानों को जिला के आदेश /स्वीकृत /अनुमोदन प्राप्त किए बगैर कार्यकारी एजेंसी के रूप में नामित करना और एजेंसी चयन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रबंध परिषद का पूर्व अनुमोदन प्राप्त नहीं करने का आरोप है ‘ इसके अलावा मनरेगा के तहत वृक्षारोपण योजनाओं में समय पर मजदूरी भुगतान नहीं करना और फर्जी मास्टर रोल के आधार पर बिना मास्टर रोल सत्यापन के सरकारी राशि के भुगतान का आरोप है ‘ जॉब कार्ड को मजदूरों के पास रखने की बजाय कार्यकारी एजेंसी अथवा एनजीओ द्वारा अपने पास रखा जाना प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिवेदित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही करना है ‘ मनरेगा अधिनियम के विपरीत बगैर मापी प्राप्त किए मास्टर रोल का सत्यापन करना और बगैर योजना स्थल का निरीक्षण किए कुल 23 योजनाओं में लगभग लगभग 47 लाख रुपया का अग्रिम भुगतान करना, जो नियम विरुद्ध है ‘ इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत ग्रेड वन पथ, चेक डैम, वृक्षारोपण , तालाब निर्माण की 30 योजनाओं को अनाधिकृत रूप से लेना जब जिला में आदर्श आचार संहिता लागू था ‘ योजनाओं में बगैर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त किए योजना की स्वीकृति प्रखंड स्तर पर देना और ग्राम सभा का आयोजन फर्जी तरी़के से करके 34 लाख रुपए का अग्रिम भुगतान करना शामिल है ‘ उनके द्वारा प्रथम अग्रिम भुगतान के पश्चात द्वितीय अग्रिम भुगतान बिना कोई कार्य कराए किए जाने का भीआरोप है ‘

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज, युवक-युवती को संगठन में भेजने को लेकर भेजा था पत्र
    Next Article सीआरपीएफ व पुलिस जवानों को उड़ाने की कोशिश नाकाम, आईईडी बम को किया डिफ्यूज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.