Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज, युवक-युवती को संगठन में भेजने को लेकर भेजा था पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज, युवक-युवती को संगठन में भेजने को लेकर भेजा था पत्र

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। चाइबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव में ग्रामीण मुंडा और डाकुवा से संबंधित जप्त पत्र मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अभियान को तेज कर दी है। चाइबासा पुलिस ने भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा समेत नौ माओवादियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। जंगल इलाके में माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूरे मामले में एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अपील कि है की प्रतिबंधित भाकपा माओवादी एक प्रतिबंधित और हिंसक उग्रवादी संगठन है। कोई भी ग्रामीण उनके बहकावे में न आये। इनकी गैर कानूनी गतिविधियां पुलिस की निगरानी में है। आप सभी केवल विकास और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पुलिस का अभियान लगातार नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा।

    युवक-युवतियों को संगठन में भेजने की मिली है धमकी
    भाकपा माओवादियों द्वारा ग्रामीण मुंडा और डाकुवा के संबोधन में भेजे पत्र की जांच में कई जानकारी पुलिस को मिला है। पुलिस जांच में पता चला कि माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को डराया-धमकाया गया है। यह धमकी युवक-युवतियों को संगठन में भेजने को लेकर दिया गया है। संगठन से नहीं जुड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। माओवादियों द्वारा सरकार का विरोध करते हुए प्रत्येक गांव से 10-10 युवक-युवती एवं नाबालिग बच्चे-बच्चियों को संगठन में भर्ती के लिए मांग किया है। इस पत्र के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को भी जान से मारने की धमकी, सरकार के विरुद्ध आंदोलन किये जाने का उल्लेख है।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉ-ऑपरेटिव बैंक घोटाला : सीआईडी ने तत्कालीन कैशियर मनसा राम महतो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article बुंडू के तत्कालीन बीडीओ ललन कुमार सेवा से बर्खास्त, सीएम ने दी स्वीकृति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.